Daily Horoscope

EPFO ने नवंबर, 2021 में जोड़े 13.95 लाख नए अंशधारक, सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Updated: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (20:29 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नवंबर 2021 में शुद्ध रूप से 13.95 लाख अंशधारक जोड़े हैं, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में लगभग 38 प्रतिशत अधिक है। निश्चित वेतन पर रखे गए (पेरोल) कर्मचारियों के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
 
ईपीएफओ के अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार पिछले साल नवंबर में 13.95 लाख अंशधारक जोड़े गए हैं। यह अक्टूबर, 2021 की तुलना में 2.85 लाख या 25.65 प्रतिशत अधिक है।
 
श्रम मंत्रालय ने गुरुवार को बयान में कहा कि सालाना आधार पर तुलना की जाए, तो अंशधारकों की संख्या में 3.84 लाख की वृद्धि हुई है। नवंबर, 2020 में ईपीएफओ ने शुद्ध रूप से 10.11 लाख अंशधारक जोड़े थे। ये आंकड़े देश में संगठित रोजगार की स्थिति की जानकारी देते हैं।
 
नवंबर, 2021 में जोड़े गए कुल 13.95 अंशधारकों में से 8.28 लाख सदस्य पहली बार ईपीएफओ के सामाजिक सुरक्षा दायरे में आए है। करीब 5.67 लाख अंशधारक ईपीएफओ से बाहर निकलने के बाद कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों के भीतर नौकरी बदलकर फिर इसमें शामिल हुए हैं।
बयान में कहा गया है कि इन अंशधारकों ने नौकरी बदलने के बाद भी अपनी सदस्यता को जारी रखने का फैसला किया। पेरोल आंकड़ों के अनुसार, आयु के हिसाब से तुलना की जाए, तो नवंबर, 2021 में 22-25 आयु वर्ग के सबसे अधिक 3.64 लाख अंशधारक ईपीएफओ से जुड़े। 18-21 वर्ष के आयु वर्ग में अंशधारकों की संख्या 2.81 लाख बढ़ी। नवंबर, 2021 में कुल अंशधारकों की वृद्धि में 18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग का हिस्सा 46.20 प्रतिशत का रहा।
 
अखिल भारतीय स्तर पर आंकड़ों की तुलना से पता चलता है कि महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक का नए अंशधारकों में सबसे अधिक हिस्सा रहा। इन राज्यों में कुल 8.46 लाख नए अंशधारक जोड़े गए, जो कुल वृद्धि का करीब 60.60 प्रतिशत बैठता है। नवंबर में जुड़े नए अंशधारकों में महिलाओं की संख्या 2.95 लाख रही, जो अक्टूबर, 2021 से 59,005 अधिक है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख