Hanuman Chalisa

रेपो रेट बढ़ने से महंगे होंगे Loan, क्या होगा आपकी EMI पर असर?

शुक्रवार, 10 जून 2022 (07:12 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 0.50 बेसिस पाइंट की वृद्धि कर दी। 1 माह में रेपो दर 0.9 फीसदी बढ़ चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ महीनों तक रेपो दर बढ़ती रहेगी। इससे होम लोन, वाहन लोन, पर्सनल लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे और इसका सीधा असर आपकी ईएमआई पर भी पड़ेगा।
 
रिजर्व बैंक द्वारा यह कदम महंगाई पर काबू करने के लिए उठाया गया है। इससे लोगों में बचत की प्रवृति बढ़ती है और लोन लेने पर उन्हें ज्यादा ब्याज चुकाना होता है।
 
रेपो रेट बढ़ने से फ्लोटिंग दरों पर होम लोन लेने वालों की EMI बढ़ेगी। हालांकि उन लोगों पर इसका असर नहीं होगा जिनके पर्सनल लोन या ऑटो लोन की किश्तें कट रही है। हां, अगर कोई नया लोन लेना चाहता है तो उसे अभी की अपेक्षा ज्यादा ब्याज चुकाना होगा। इन लोगों अब ज्यादा EMI चुकानी होगी और इससे उनका मासिक बजट भी गड़बड़ा जाएगा।

वैसे तो हर बैंक में लोन की दर अलग अलग होती है पर 2 उदाहरणों से समझा जा सकता है कि EMI बढ़ने का आप पर क्या असर होगा?
 
मान लीजिए किसी व्यक्ति ने 30 लाख का लोन 6.90 फीसदी के ब्याज दर पर 20 साल के लिए लिया है। हर माह उसकी ईएमआई 23,080 रुपए कटती है। अगर बैंक होम लोन के ब्याज दर में .50 फीसदी की बढ़ोतरी करते हैं तो यह बढ़कर 7.40 फीसदी हो जाएगी। ऐसे में आपको हर महीने ईएमआई के रूप में 23,985 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह आपके मासिक बजट में 905 रुपए का अतिरिक्त कर्ज आएगा। यानी सालाना 10860 रुपए अतिरिक्त खर्च करना होगा। 
 
इसी तरह अगर आपने 3 लाख रुपए का पर्सनल लोन 3 साल के लिए 11 प्रतिशत की दर पर लिया है। तो आपको 9822 रुपए चुकाने पड़ते हैं। अब कोई नया ग्राहक 3 लाख का लोन इसी अवधि के लिए लेना चाहता है तो उसे 11.5 प्रतिशत की दर से कर्ज मिलेगा और EMI के रूप में उसे 9,893 रुपए प्रति माह चुकाने होंगे।
 
पूर्व बैंकर श्रीदयाल काला ने बताया कि लोन महंगे होने का आम लोगों पर लांग टर्म में ज्यादा असर पड़ेगा। इस तरह के फैसले से EMI पर भले ही ज्यादा असर ना पड़े लेकिन लोन की अवधि बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ब्याज दर बढ़ने का ज्यादा असर बड़ी इंडस्ट्रियों पर पड़ेगा। 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख