suvichar

दिल्ली मेट्रो के अंदर ‘रील’ पर रोक, DMRC की लोगों से अपील

Updated: शनिवार, 17 जून 2023 (10:37 IST)
Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों से ट्रेन के अंदर ‘रील’ नहीं बनाने का आग्रह किया। साथ ही, चेतावनी दी कि ऐसी कोई भी गतिविधि, जिससे यात्रियों को असुविधा होती हो, सख्त वर्जित है।
 
डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा,  ‘ओपेन योर कैमरा, ना ना ना।‘ इस ट्वीट के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिस पर लिखा है – ‘जॉनी, जानी ! यस पापा, मेकिंग रील इन मेट्रो, नो पापा।‘ पोस्टर पर यह भी लिखा है, ‘इस तरह की कोई भी गतिविधि, जिससे यात्रियों को असुविधा होती हो, सख्त वर्जित है।‘
 
 
इससे पहले, मई में एक युवा युगल का मेट्रो कोच के अंदर एक-दूसरे को चुंबन लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद, डीएमआरसी ने यात्रियों से इस तरह की अश्लील गतिविधि से बचने का आग्रह किया था। इसने यात्रियों से यह भी आग्रह किया था कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नजदीकी मेट्रो या सीआईएसएफ कर्मचारी को तुरंत दें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
 
सोशल मीडिया यूजर्स ने इन वीडियो पर गुस्से और मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। चुंबन का दृश्य वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने डीएमआरसी से इस युगल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : नेपाल बाढ़ से तबाही, 92 की मौत, भारत ने भेजी मानवीय सहायता, 108 भारतीय लापता

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, वापस ली सारी भूमि

अगला लेख