सम्बंधित जानकारी
- Train Insurance : मात्र 35 पैसे में 10 लाख का बीमा, टिकट बुक कराते समय रखें इस बात का ध्यान
- 14 FDC दवाओं की बिक्री पर लगी रोक, दुकान पर नहीं मिलेगी सर्दी-खांसी की ये दवाएं
- ओडिशा रेल हादसा : 90 ट्रेन रद्द, 46 का मार्ग बदला
- 83.5 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, नहीं घटे घरेलू LPG के दाम
- कैसे होती है Google Map की income?
टोल टैक्स पर मिलने वाली रसीद है life savior! सुविधा जानकर रह जाएंगे हैरान
Toll Receipt Benefits
1. मेडिकल इमरजेंसी: रास्ते के बीच किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी आने पर आप टोल की रसीद में दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कॉल करने के कुछ मिनट बाद टोल कंपनी एम्बुलेंस पंहुचा देगी।
2. टायर पंक्चर: अगर बीच रास्ते में आपका टायर पंक्चर हो गया है तो आप टोल की रसीद में दिए गए नंबर पर कॉल करें। टोल कंपनी आपको नजदीक के किसी पेट्रोल पंप तक पहुंचाने में मदद करेगी।
3. पेट्रोल या बैटरी खत्म: यदि बीच रास्ते में आपकी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल खत्म हो जाता है। साथ ही अगर आपकी गाड़ी की बैटरी खराब हो जाती है तो आप टोल की रसीद में दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं। टोल कंपनी आपको नजदीक के पेट्रोल पंप तक पहुंचाने में मदद करेगी।
4. एक्सीडेंट: अगर किसी प्रकार का एक्सीडेंट होता है और आपके पास घर जाने की कोई सुविधा नहीं है तो आप रसीद में दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
हेल्पलाइन पर कॉल करने से पहले जान लें ज़रूरी बातें
1. टोल की रसीद आपके द्वारा ही खरीदी गई हो, किसी पुरानी रसीद के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल न करें।
2. पेट्रोल खत्म होने पर टोल कंपनी आपको पेट्रोल सप्लाई नहीं करती है और न ही किसी प्रकार का फ्री पेट्रोल या डीजल देती है।
3. टोल कंपनी इमरजेंसी के समय आपको सभी सुविधा फ्री में प्रदान करती है।
4. टोल कंपनी गाड़ी खराब होने पर आपको ज्यादा से ज्यादा नजदीक पेट्रोल पंप तक पंहुचा सकती है।
ALSO READ: Train Insurance : मात्र 35 पैसे में 10 लाख का बीमा, टिकट बुक कराते समय रखें इस बात का ध्यान
