Hanuman Chalisa
✕

सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए क्या है 4 महानगरों में नए दाम

Updated: मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (17:09 IST)
Commercial Gas Cylinder price : तेल कंपनियों ने जुलाई के पहले दिन कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम 58 रुपए घटा दिए हैं। दिल्ली में 19 किलो वाला गैस सिलेंडर आज से 1665 रुपए में मिलेगा। एलपीजी सिलेंडर की बदली हुई कीमतें आज 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गई हैं। 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
 
कोलकाता में आज से कर्मशिअल गैस सिलेंडर का दाम 1826 रुपए की बजाय 1769 रुपए होगा। मुंबई में इसके लिए 1674.50 रुपए की बजाय 1616 रुपए चुकाने होंगे। वहीं चेन्नई में कमर्शिअल सिलेंडर की कीमत 1881 रुपए के स्थान पर 1823.50 रुपए होगी। 
 
गौरतलब है कि अप्रैल-मई-जून में भी व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम कम हुए थे। अप्रैल महीने में कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाब 41 रुपए दाम घटे थे, मई में यह 14.50 रुपए सस्ती हुई थी तो जून महीने में इसके दामों में 24 रुपए की कटौती हुई थी।
 
इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) के आदेश के अनुरूप एक जुलाई यानी मंगलवार से पूरी दिल्ली के पेट्रोल पंप अब परिचालन मियाद पूरी कर चुके (ईओएल) वाहनों को ईंधन नहीं देंगे। इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने दिल्ली पुलिस और यातायात कर्मियों के साथ मिलकर विस्तृत रणनीति बनाई है। ALSO READ: दिल्ली में आज से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, सख्ती से लागू होगा नियम
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

अगला लेख