biodatamaker

CM Kisan Samman Nidhi : 4000 रुपए खाते में होते हैं जमा, कौनसे प्रदेश की है यह योजना, कैसे मिलेगा लाभ

Updated: बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (08:20 IST)
Chief Minister Kisan Kalyan Yojana : केंद्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तरह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की की गई। इस योजना में किसानों के खातों में 4000 रुपए जमा किए जाते हैं। 
ALSO READ: Atal Pension Yojana: 210 रुपए के निवेश पर बुढ़ापे में पेंशन की टेंशन खत्म, जानिए अटल पेंशन योजना के फायदे और खाता खुलवाने की प्रक्रिया
इसमें दो किस्तों में 2000-2000 रुपए किसानों के खातों में जमा किए जाते हैं। इस तरह मध्यप्रदेश के किसानों के खातों में वर्षभर कुल 10 हजार रुपए जमा होते हैं। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि सीधा उनके बैंक खाते में भेज दी जाती है।
 
किन्हें मिलता है योजना का लाभ : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को शुरू किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसान इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
 
किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को इस योजना में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि प्रदेश का कोई नया किसान इस योजना में जुडना चाहता है तो उसे सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा तभी उसे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिल पाएगा। 
 
क्या है पात्रता : यदि आप भी इस योजना में लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की कुछ पात्रता को पूर्ण करना होगा। अगर आप इन पात्रता को पूरी करेंगे तभी इस योजना में आप आवेदन कर पाएंगे। 
 
कौन कर सकता है आवेदन : मध्यप्रदेश राज्य में रहने वाले मूलनिवासी किसान ही इस योजना का आवेदन कर सकते हैं। किसान के पास अपनी स्वयं की कृषि भूमि होनी आवश्यक है। जिस किसान ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया होगा वही इसका लाभ प्राप्त कर सकते है। लघु एवं सीमान्त किसान योजना के पात्र माने जाएंगे।
 
किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत : इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड। बैंक खाता पासबुक। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर। पासपोर्ट साइज फोटो। किसान सम्मान निधि रजिस्ट्रेशन नंबर। मूल निवासी का प्रमाण-पत्र।
मैसेज से मिलेगी जानकारी : मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों मिलने किस्त राशि की सूचना उनके मोबाइल पर मिलेगी। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिन किसानों को लाभ मिलेगा, उनके बारें में जानकारी किसान सम्मान निधि पोर्टल पर दर्ज रहेगी। क्षेत्र के पटवारी किसानों के बारे में पूरी जानकारी का वेरीफिकेशन करेंगे। किसानों को सिर्फ एक बार क्षेत्र के पटवारी को भौतिक रूप से आवेदन देना होगा। आगे की प्रक्रिया मोबाइल पर ही हो जाएगी।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख