Hanuman Chalisa

खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष, थरूर के खिलाफ दर्ज की बड़ी जीत (Live Updates)

बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (14:33 IST)
नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए। खड़गे को 7,897 वोट मिले जबकि शशि थरूर ने 1072 वोट हासिल किए। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। पल पल की जानकारी... 

-कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे विजयी रहे, उन्हें 7897 वोट मिले तथा थरूर को 1072 वोट मिले।
-कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 9,385 वोट पड़े और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए: मिस्त्री।
-शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान, बड़ी जिम्मेदारी की बात है, मैं मल्लिकार्जुन खरगे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के दिलों में नेहरू-गांधी परिवार का विशेष स्थान हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा।
-थरूर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अपना योगदान देने के लिए मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का धन्यवाद करता हूं। सर्वाधिक संकटपूर्ण स्थितियों में पार्टी का संबल बने रहने और नेतृत्व प्रदान करने के लिए हम निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऋणी हैं।
-शशि थरूर की टीम ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में अत्यंत गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के प्रमुख चुनाव प्राधिकरण को पत्र लिखा।
-उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में पड़े सभी मतों को अमान्य घोषित किया जाना चाहिए।
-थरूर की टीम ने उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, तेलंगाना में भी चुनाव के संचालन में गंभीर समस्या का मुद्दा उठाया।
-पीएम मोदी ने गुजरात में बच्चों के साथ स्मार्ट क्लास अटैंड की।
-कांग्रेस मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे के बाद आरंभ हुई।
-इस मौके पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के प्रस्तावक सांसद कार्ति चिदंबरम और कुछ अन्य चुनावी एजेंट मौजूद हैं। -दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से सांसद सैयद नासिर हुसैन और कुछ अन्य नेता मौजूद हैं।
-भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।
-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र सिराज से चुनाव लड़ेंगे।
-पूर्व केंद्रीय मंत्री सुख राम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। 62 उम्मीदवारों की इस सूची में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
-प्रधानमंत्री आज से 2 दिन के गुजरात दौरे पर। देंगे 15,670 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात। रक्षा प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन।
-जम्मू कश्मीर के नौगाम में आतंकियों की गोली से आतंकी इमरान गनी मारा गया।
-नौगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान मारा गया इमरान। यूपी के 2 प्रवासी मजदूरों की हत्या के आरोप में हुआ था गिरफ्‍तार।
-कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह 10 बजे शुरू होगी। शाम 4 बजे तक आ सकते हैं नतीजे।
-24 साल बाद कांग्रेस को ‍मिलेगा पहला गैर गांधी अध्यक्ष।
-हिमाचल विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल की सिराज सीट से आज दाखिल करेंगे नामांकन।  
-हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है जबकि 8 दिसंबर को होगी चुनाव परिणामों की घोषणा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

दतिया से भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा, आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

CM योगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण, वीर-वीरांगनाओं के परिधानों में सजे बच्चों को दिया उपहार

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगला लेख