suvichar
✕

1 जून से हो रहे बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (10:46 IST)
नई दिल्ली। 1 जून 2021 से कोरोना काल में पाबंदियों में ढील के साथ ही कई बैंकिंग और अन्य नियमों में बदलाव होने जा रहा है जिनका आपकी रोजमर्रा की जिदंगी पर खास असर होने वाला है, जानिए कौन से हैं वे बदलाव...
 
पाबंदियों में ढील : दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे आम आदमी को इससे बड़ी राहत मिलेगी। इसे अनलॉक की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
 
इनकम टैक्स ई-फाइलिंग की साइट बंद : 1 जून इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का ई-फाइलिंग पोर्टल बंद हो जाएगा। 7 जून को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग का नया पोर्टल लॉन्च करेगा। ITR भरने के लिए 7 जून 2021 से आपको http://INCOMETAX.GOV.IN पर जाना होगा। आयकर विभाग के अनुसार इसे मोबाइल के जरिए इस्तेमाल करना आसान होगा और इस पर पहले से भरे आयकर विवरण आईटीआर आयकर फॉर्म और सरल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
रसोई गैस के दाम : तेल कंपनियां आम तौर पर हर माह रसोई गैस सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं। 1 जून से रसोई गैस सिलेंडर के रेट में भी बदलाव हो सकता है। फिलहाल दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 809 रुपए है। हालांकि जरूरी नहीं कि 1 जून को ही नई कीमतें जारी हों।
 
बैंक ऑफ बड़ौदा में पॉजिटिव पे सिस्टम : बैंक ऑफ बड़ौदा 1 जून से अपने ग्राहकों के लिए चेक से पेमेंट का तरीका बदलने वाला है। बैंक ने ग्राहकों के लिए पॉजिटिव पे कन्फर्मेशन अनिवार्य किया है। अब ग्राहकों को 2 लाख रुपए या इससे ज्यादा के चेक जारी करने पर पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक की डिटेल्स को रिकन्फर्म करना होगा।
स्‍मॉल सेविंग्‍स स्‍कीम्‍स की ब्याज दर : PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि जैसी स्‍मॉल सेविंग्‍स स्‍कीम्‍स की ब्याज दरों में भी इस माह बदलाव हो सकता है। सरकार हर तीन महीने पर स्‍माल सेविंग्‍स स्‍कीम्‍स की नई ब्‍याज दरें लागू करती है। हालंकि कई बार पुरानी ब्‍याज दरें ही रिवाइज कर दी जाती हैं।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

अगला लेख