Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, अब सभी बैंकों के ATM से निकलेगा कार्डलैस कैश

Updated: शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (13:38 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को कार्ड धोखाधड़ी पर अंकुश के लिए कदम उठाने की घोषणा की। इसके तहत रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को एटीएम से कार्डलेस के नकदी निकासी की सुविधा शुरू करने की अनुमति देने का फैसला किया है।

ALSO READ: महंगाई ने बढ़ाई RBI की चिंता, रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की 10 खास बातें
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा कि अब यूपीआई का उपयोग करते हुए सभी बैंकों और एटीएम नेटवर्क में कार्ड-रहित नकद निकासी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।
 
इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि ठग कार्ड का क्लोन नहीं बना पाएंगे और इस तरह से होने वाले फ्रॉड के मामले खत्म हो जाएंगे। इससे ट्रांजेक्शन्स काफी सेफ हो जाएंगी।
 
कार्डलेस कैश निकासी सुविधा के लिए बैंक ग्राहक को एटीएम से नकदी निकालते समय अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक समेत कई बैंक यह सुविधा पहले से ही दे रहे हैं। इसे कोविड -19 महामारी के मद्देनजर पेश किया गया था, ताकि लोग एक दूसरे के संपर्क में न आएं या कम से कम आएं।

एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के उपयोग से ग्राहकों की पहचान की जाएगी जबकि जबकि ऐसे लेनदेन का निपटान एटीएम नेटवर्क के माध्यम से होगा।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख