Narak Chaturdashi
✕

ट्रेन टिकट कैंसिल करने के नियम जानना है जरूरी, वरना कट सकता है चार्ज

Updated: मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (16:46 IST)
ट्रेन का सफर आरामदायक होने के साथ ही सस्ता है। भारतीय रेलवे ट्रेन के नियमों में कई तरह के बदलाव करता रहता है। कई बार हम ट्रेन का सफर नहीं कर पाते और हमें टिकट को कैंसल करवाना पड़ता है।  अलग-अलग क्लास के लिए अलग-कैंसिलेशन चार्ज तय किया गया है। इन नियमों को जानकर आप रुपयों की बचत कर सकते हैं। अगर आप ट्रेन टिकट को कैंसल करवाते हैं तो आपको इन नियमों को जानना आवश्यक है। आइए जानते है क्या हैं ट्रेन टिकट कैंसल करवाने के नियम। 
 
अगर बाढ़ जैसी स्थिति की वजह से ट्रेन रद्द होती है तो ऐसे में यात्री को टिकट का पूरा रिफंड मिलता है। इसके लिए यह जरूरी है कि आपको यात्रा के तीन दिन के अंदर अपनी टिकट को कैंसिल करवाना होता है। दूसरी तरफ 12 घंटे पहले कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर 25 प्रतिशत चार्ज और ट्रेन के स्टेशन छोड़ने के 12 से 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कराने पर ये चार्ज 50 प्रतिशत लगता है
 
अगर कंफर्म टिकट की करें तो आप ऐसी ट्रेन टिकट को ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले तक कैंसिल करवाया जा सकता है। इसमें आपको एसी फर्स्ट क्लास के लिए 240 रुपए, एसी टू टियर के लिए 200 रुपए, स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपए, टू सिटर के लिए 60 रुपए, एसी थ्री टियर और एसी चेयर कार के लिए 180 रुपए का कैंसिलेशन चार्ज लगता है।
 
अगर आप वेटिंग या आरएसी की स्लीपर क्लास की टिकट को ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक कैंसिल करा लेते हैं तो ऐसे में आपके टिकट पर 60 रुपए कैंसिलेशन चार्ज के रूप में काटे जाते हैं।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख