sundarkand
✕

अक्टूबर में फेस्टिव सीजन, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Updated: रविवार, 25 सितम्बर 2022 (09:31 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर के 31 दिनों में से कुल 21 दिन छुट्टियों की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप त्योहारी सीजन में लोन लेकर घर या कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं या आपको बैंकों से जुड़ा कोई अन्य जरूरी काम है तो आप कैलेंडर देखकर ही वहां जाएं।
 
अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा, दिवाली, गांधी जयंती आदि कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। हर राज्य में त्योहारों की अलग अलग छुट्‍टियां होती है। ऐसे में पूरे देश में एक साथ 21 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। इनमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं।
 
त्योहारों की वजह से बैंककर्मियों को लंबी लंबी छुट्टियां मिलेगी। सिक्किम, तेलंगाना और मणिपुर को छोड़कर 22 अक्टूबर-24 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। गंगटोक में 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे।
 
जानिए कब कब बंद रहेंगे बैंक
1 अक्टूबर : अर्धवार्षिक क्लोजिंग, सिक्किम में 1 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर : गांधी जयंती/रविवार
3 अक्टूबर : दुर्गा पूजा की वजह से सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंकों की छुट्‍टी।
4 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
5 अक्टूबर : दुर्गा पूजा/दशहरे पर मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर : दुर्गा पूजा की वजह से सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
7 अक्टूबर : सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
8 अक्टूबर: दूसरा शनिवार
9 अक्टूबर: रविवार
13 अक्टूबर - करवा चौथ पर शिमला में अवकाश।
14 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के जन्मदिन के बाद का शुक्रवार (जम्मू और श्रीनगर)
16 अक्टूबर: रविवार
18 अक्टूबर - कटि बिहू (गुवाहाटी)
22 अक्टूबर: चौथा शनिवार
23 अक्टूबर: रविवार
24 अक्टूबर: काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी।
25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा की गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में छुट्टी
26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद
27 अक्टूबर - भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चकौबा (गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ)
30 अक्टूबर: रविवार  

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख