kalsarpa dosh calculator
✕

पानी में डूबने से अंकिता भंडारी की मौत, शरीर पर थे चोट के निशान, पीएम रिपोर्ट पर उठे सवाल

Updated: रविवार, 25 सितम्बर 2022 (08:49 IST)
ऋषिकेश। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। अंकिता भंडारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई। अंकिता के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि यह निशान कैसे लगे इसका खुलासा डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।
 
इस बीच परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए अंकिता के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। अंकिता के पिता ने कहा कि जब तक डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि रिसॉर्ट संचालक और मैनेजर ने उस पर ग्राहकों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
 
अंकिता भंडारी का शव 24 सितंबर को चीला शक्ति नहर से बरामद हुआ था। इसके बाद, पोस्टमार्टम के लिए उसे ऋषिकेश एम्स भेजा गया था। पीएम रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता की मौत सिर में गंभीर चोट और डूबने की वजह से हुई।
 
एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम कर रही अंकिता की 18 सितंबर को रिसॉर्ट के संचालक पुलकित आर्य और 2 मैनेजरों ने नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। यह रिसॉर्ट भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे का है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पिता को भी भाजपा से निष्कासित कर दिया है।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुक्रवार को आधी रात को अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चला। अगले ही दिन गुस्साएं लोगों ने रिसॉर्ट में आग लगा दी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख