Hanuman Chalisa
✕

यूपी में भारी बारिश से 18 की मौत, अगले 24 घंटों में कहां गिरेगा पानी?

Updated: रविवार, 25 सितम्बर 2022 (07:52 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने, डूबने और बोरवेल में गिरने की विभिन्न घटनाओं में पिछले दो दिनों में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में शनिवार को लगातार तीसरे दिन बारिश होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन तक और बारिश का अनुमान जताया है।
 
24 घंटों में यहां गिरा पानी : पिछले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, दिल्ली के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, असम और आंतरिक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।
 
यूपी में वर्षाजन्य हादसों में 18 की मौत : उत्तरप्रदेश में भारी बारिश के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें मुजफ्फरनगर में 2 और फतेहपुर, अलीगढ़ तथा गोरखपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। बिजली गिरने से प्रयागराज में 3 और चंदौली, सीतापुर, अलीगढ़ और हरदोई में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, फतेहपुर, आगरा और अमेठी में 1-1 व्यक्ति मारा गया। मथुरा में बोरवेल में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि सुल्तानपुर में सांप के काटने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
 
बाढ़ के खतरे को देखते हुए राज्य के 44 जिलों में राहत एवं बचाव कार्य में 67 दलों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है।
 
दिल्ली में अगले 2 दिन भी बारिश का अलर्ट : दिल्ली में शनिवार को बारिश का दौर जारी रहा। सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, 'राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है।'
 
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (हिंडन वायु सेना अड्डा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुई।
 
कैसा रहेगा अगले 24 घंटों में मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
पंजाब के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बाकी पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

अगला लेख