shradh paksha
✕

जनवरी में छुट्‍टियों की भरमार, 14 दिन बैंक जाने से बचें नहीं तो हो जाएंगे परेशान

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (12:58 IST)
नई दिल्ली। 2021 के पहले माह जनवरी में इस वर्ष छुट्‍टियों की भरमार रहेगी। रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, इस माह 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। अत: लोगों को बैंकों से जुड़े काम समय पर निपटा लेने चाहिए और इन 14 दिन बैंकों में जाने से बचना चाहिए। छुट्‍टियों के दिन बैंक बंद होने से इसके एक दिन पहले और एक दिन बाद भी बैंकों में भारी भीड़ रहेगी।
 
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2021 के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, जनवरी में इस बार 8 दिन बैंकों में छुट्टियों रहेगी। इन दिनों सभी सरकारी, निजी, विदेशी और को-ऑपरेटिव बैंकों को मानना होता है। इसके अलावा दूसरे-चौथे शनिवार व रविवार को भी अवकाश रहता है। इन 14 छुट्टियों (Bank Holidays) में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं।
 
1 जनवरी को नए साल का अवकाश रहेगा, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी। अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति, बिहू, पोंगल, उजवर थिरूनल, इमोनियू इराप्ता आदि की छुट्‍टियां रहती है। अत: इस दिन इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
 
रिजर्व बैंक ने भी ग्राहकों से अपील है कि वो बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
 
हालांकि बैंक शाखाएं इन दिनों बंद रहेंगी लेकिन एटीएम मशीनें चालू रहेगी। छुट्‍टियों के दिन मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग से भी आप अपना काम कर सकते हैं। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भारत के चारों दिशाओं में पवित्र स्वस्तिक: सनातन धर्म के लिए मोरारी बापू की भारत यात्रा

अगला लेख