sawan somwar

Fact Check: क्या नए साल से पेट्रोल-डीजल की तरह रोज बदलेंगे LPG सिलेंडर के दाम? जानिए पूरा सच

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (12:13 IST)
सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगले साल 2021 से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत पेट्रोल-डीजल की तरह हर दिन या हर सप्ताह तय होगी। बताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के दाम हर रोज 6 बजे तय करने का काम किया जाता है। अब ऐसे ही गैस सिलेंडर के दाम भी रोज या साप्ताहिक तय होंगे। रिपोर्ट्स में दिसंबर में एलीपीजी सिलेंडर कीमतों में हुए 2 बार बढोत्तरी को इसका आधार बनाया जा रहा है। दिसंबर में तेल कंपनियों ने 15 दिन के भीतर 2 बार रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए थे, जिसे मिलाकर एक महीने में रसोई गैस 100 रुपए महंगी हो चुकी है।

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल हो रही खबर को गलत बताया है। PIB फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तेल कंपनियां अब गैस सिलेंडर के दामों में प्रतिदिन या साप्ताहिक तौर पर बदलाव करने का विचार कर रही हैं, जो दावा गलत है। भारत सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में परिवर्तन संबंधी कोई घोषणा नहीं की है।

इससे पहले PIB ने एक अखबार की खबर का भी खंडन किया, जिसमें दावा किया गया था कि श्रम कानून में बदलाव होने के कारण अगले साल से सरकारी कर्मचारियों का वेतन कम हो जाएगा। PIB ने बताया कि खबर में जिस वेतन विधेयक, 2019 का जिक्र किया गया है, वह केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है उनका जीवन

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

CM भूपेंद्र पटेल अमेरिका-कनाडा दौरे पर रवाना, Vibrant Gujarat Global Summit 2027 के लिए करेंगे रोड शो

Weather Alert : 16 राज्यों में भारी बारिश और 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट, दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बदलेगा मौसम

रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत सोरेन ने किया नमन, बोले- झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई में योगदान सदैव स्मरणीय

अगला लेख