dharma sangrah
✕

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (20:07 IST)
Ayushman card Claim prosess : केंद्र सरकार की आष्युमान कार्ड (Ayushman card)योजना से मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। इसमें आपको बीमारी के समय फ्री हेल्थ कवरेज क्लेम मिलता है। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी हेल्थ स्कीम है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बेहतर और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना है।

योजना के अंतर्गत देशभर के पैनल में शामिल सरकारी और निजी अस्पतालों में पात्र लाभार्थी बिना एक पैसा खर्च किए इलाज करवा सकते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को कार्ड के होने के बाद भी इसकी प्रक्रिया नहीं पता होती तो चलिए हम आपको बताते हैं क्या है इसकी क्लेम प्रक्रिया-  
 
मरीज को किसी फॉर्म भरने या पैसे देने की आवश्यकता नहीं होती। अस्पताल आपके इलाज का खर्च सीधे योजना के पोर्टल पर अपडेट करता है और सरकार से भुगतान प्राप्त करता है। आयुष्मान भारत योजना को क्लेम करने की पूरी प्रक्रिया। जो आसान भी है और 100% कैशलेस भी। अगर इसके लिए आपसे कोई रुपए मांग रहा है तो आप इसकी शियाकत कर सकते हैं। 
 
कब और कैसे कर सकते हैं
आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड है आपके पास है तो आप बीमार पड़ने की स्थिति में इस योजना का लाभ बहुत ही सरल प्रक्रिया के ज़रिए उठा सकते हैं। सबसे पहले ऐसे अस्पताल में जाएं, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल में शामिल हो। आप अपने जिले की लिस्ट PMJAY पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करके भी जान सकते हैं। 
 
बिना पैसे के पूरी प्रक्रिया
अस्पताल पहुंचते ही TPA डेस्क या आयुष्मान भारत हेल्प डेस्क पर जाएं। वहां पर बताएं कि आप आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज करवाना चाहते हैं। अब अपने साथ लाया गया आयुष्मान कार्ड या आधार कार्ड दिखाएं। अस्पताल का स्टाफ आपके डाटा को पोर्टल पर सत्यापित करेगा। अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो क्लेम प्रक्रिया शुरू हो जाती है। एक बार कन्फर्मेशन हो जाने पर अस्पताल द्वारा मरीज को भर्ती कर लिया जाता है। इलाज की पूरी प्रक्रिया, जैसे कि मेडिकल जांच, दवाइयां, सर्जरी और अस्पताल में रहना - सब योजना के अंतर्गत कैशलेस होता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में

अगला लेख