sundarkand

Atal Pension Yojana : अटल पेंशन योजना के 8 साल पूरे, जानिए योजना से जुड़े हर सवाल का जवाब

Updated: मंगलवार, 9 मई 2023 (17:04 IST)
atal pension yojana kya hai : अटल पेंशन योजना (APY) की शुरुआत 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपए की पेंशन मिलती है। आइए जानते हैं योजना से हर जुड़ी जानकारी और उससे जुड़े हर सवाल के जवाब 
 
Atal Pension Yojana  : नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2015-16 के बजट में अटल पेंशन योजना (APY) शुरू की थी। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में निवेश करने से रिटायरमेंट के बाद के खर्च करने के लिए आपको नियमित आय मिलती है। वृद्धावस्था में पेंशन की टेंशन नहीं रहती है।
 
जानिए योजना में कैसे करें निवेश और क्या हैं इसके फायदे-
 
योजना का सबसे बड़ा फायदा : अटल पेंशन योजना में निवेश से रिटायर होने के बाद आप हर माह पेंशन पाने के हकदार बन सकते हैं। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की खूबी यह है कि अगर आपकी असामयिक मृत्यु हो जाती है तो भी आपके परिवार को पेंशन का लाभ मिलता रहेगा। अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी और पत्नी की भी मृत्यु होने की स्थिति में बच्चों को पेंशन मिलती रहेगी।
 
पात्रता : सभी बैंक खाताधारक एपीवाई में शामिल हो सकते हैं। 18-40 वर्ष की आयु के बीच के भारत के सभी नागरिकों इस योजना में निवेश कर सकते हैं। आधार इसका प्राथमिक केवाईसी होगा। यदि खाता खोलने के समय उपलब्ध नहीं है तो आधार की जानकारी बाद में भी जमा की जा सकती है।
 
कौन नहीं कर सकते हैं आवेदन? : ऐसे लोग जो आयकर के दायरे में आते हैं, सरकारी कर्मचारी हैं या फिर पहले से ही ईपीएफ, ईपीएस जैसी योजना का लाभ ले रहे हैं, वे अटल पेंशन योजना का हिस्सा नहीं बन सकते। प्रवासी भारतीय (NRI) खाता खोलने हेतु पात्र नहीं हैं। यदि कोई भारतीय नागरिक एपीएस योजना के कार्यकाल के दौरान एनआरआई बन जाता है तो खाता बंद कर दिया जाएगा और संपूर्ण योगदान और उन पर अर्जित प्रतिलाभ का भुगतान खाताधारक को कर दिया जाएगा।
कम उम्र, अधिक फायदा : आप जितनी जल्दी अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) से जुड़ेंगे, उतना अधिक फायदा मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपए का निवेश करना होगा। रिटायर होने के बाद 60 साल की उम्र से उसे हर महीने 5,000 रुपए महीने पेंशन प्राप्त होगी। रिटायर होने के बाद जीवनभर पेंशन पाने के लिए आपको पेंशन स्कीम में कुछ सालों तक ही निवेश करना होता है। आपके निवेश के साथ ही सरकार भी अटल पेंशन योजना में अपनी ओर से भी अंशदान करती है।
 
क्या है उम्र सीमा? : अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के लिए लोगों को 6 भागों में बांटा गया है। अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चहिए। अटल योजना के तहत पेंशन पाने के लिए आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा।
 
कितनी मिल सकती है पेंशन? : अटल स्कीम में पेंशन की रकम आपके द्वारा किए गए निवेश और आपकी उम्र की गणना के आधार पर होती है। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के तहत कम से कम 1,000 रुपए और अधिकतम 5,000 रुपए मासिक पेंशन मिल सकती है। 60 साल की उम्र से आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाती है।
 
कैसे खुलवा सकते हैं खाता? : अटल पेंशन योजना का खाता खोलने के लिए आपका बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना आवश्यक है। अगर खाता नहीं है तो अपना बचत खाता खोलें। उसके बाद योजना हेतु फॉर्म प्राप्त करें और फॉर्म भरें। अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दें। मासिक/ तिमाही/ छमाही अंशदान के हस्तांतरण के लिए बचत बैंक खाता/ डाकघर बचत बैंक खाते में आवश्यक राशि की जानकारी देकर खाता खुलवा सकते हैं। सरकार ने अब ऑनलाइन खाता खुलवाने की सुविधा भी दी है।
Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

LIVE: राहुल गांधी बोले- भगवंत सरकार से सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

अगला लेख