Daily Horoscope
✕

दफ्तर में बैठकर काम करने वालों की नियुक्तियां जून में 3 प्रतिशत घटीं, कंपनियां बरत रहीं सतर्कता

Updated: मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (17:49 IST)
appointments: दफ्तर में बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों की नियुक्तियों में जून में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत गिरावट आई है। नौकरी दिलाने वाले मंच फाउंडइट की एक रिपोर्ट के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी (IT), बैंकिंग (banking), वित्तीय सेवाएं और बीमा (BFSI) और विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों में भर्तियों को लेकर सतर्कता के कारण यह गिरावट आई है।
 
रिपोर्ट के अनुसार आईटी क्षेत्र में भर्तियों में 19 प्रतिशत की गिरावट आई। इसी तरह बीएफएसआई में 13 प्रतिशत, घरेलू उपकरण में 26 प्रतिशत और उत्पादन/ विनिर्माण में 14 प्रतिशत की गिरावट आई, हालांकि मासिक आधार पर इन क्षेत्रों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई है। पूर्व में मॉन्स्टर एम्प्लॉयमेंट इंडेक्स के नाम से जानी जाने वाली फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर (फिट) लाखों कंपनियों में रोजगार के अवसरों की तुरंत आधार पर समीक्षा के जरिये ऑनलाइन रोजगार विज्ञापनों का मासिक विश्लेषण करती है।
 
हालांकि मासिक आधार पर दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों की भर्तियों में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो बताता है कि प्रमुख क्षेत्रों में ऑनलाइन भर्तियों में सुधार हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार मासिक आधार पर जून, 2023 में चिकित्सा में 11 प्रतिशत, बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) में 7 प्रतिशत, उत्पादन एवं विनिर्माण में 5 प्रतिशत और लॉजिस्टिक्स में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख