Hanuman Chalisa
✕

रोड एक्सीडेंट कर भागे तो होगी 10 साल की सजा, जानिए कैसे मिलेगी राहत

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (14:30 IST)
नई दिल्ली। सड़क दुर्घटना करके भाग जाने वालों के खिलाफ मोदी सरकार ने एक नया कानून बनाया है। इसके तहत अगर कोई शख्स सड़क दुर्घटना कर भाग जाता है और घायल को सड़क पर ही छोड़ देता है तो उसे 10 साल की सजा होगी।
 
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बताया कि अगर एक्सीडेंट करने वाला शख्स, घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाता है तो उसकी सजा कम कर दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हम पहली बार संविधान की स्पिरिट के हिसाब से कानून बनाने जा रहे हैं। मैं कहता हूं कि मन अगर भारतीय रखोगे तो समझ में आ जाएगा। लेकिन अगर मन ही इटली का है, तो कभी समझ नहीं आएगा।
 
शाह ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (CRPC) में पहले 484 धाराएं थीं, अब 531 होंगी। 177 धाराओं में बदलाव किया गया है। 9 नई धाराएं जोड़ी हैं, 39 नए सब सेक्शन जोड़े गए हैं, 44 नए प्रोविजन और स्पष्टीकरण जोड़े गए हैं। 35 सेक्शन में टाइम लाइन जोड़ी हैं और 14 धाराओं को हटा दिया गया है।
 
शाह ने कहा, CRPC की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 इस सदन के अनुमोदन के बाद अमल में आएगी। और Indian Evidence Act 1872 की जगह भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 अमल में आएगा।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

लद्दाख में फिर गरमाई सियासत: सोनम वांगचुक का दावा—घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मुझे किया गया 'हाउस अरेस्ट'

LIVE: पीएम मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

यमुना में मरी मछलियां मिलने पर दिल्ली में सियासी संग्राम: प्रवेश वर्मा के आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: दुनिया भर में आउटलुक, टीम्स और कोपायलट सेवाएं ठप, लाखों यूजर्स परेशान

अगला लेख