biodatamaker
✕

कमला हैरिस बोलीं, अमेरिकियों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं ट्रंप

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2024 (09:51 IST)
US election news : अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं।
 
अगले सप्ताह होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जो पेशकश कर रहे हैं, अमेरिका उससे बेहतर का हकदार है। अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो आदर्श बनने की हमारे लोगों और बाकी दुनिया के प्रति हमारी जिम्मेदारी एवं भूमिका को समझे।
 
हैरिस ने विस्कॉन्सिन में संवाददाताओं से कहा कि जैसा कि आपने मुझे कई बार कहते सुना है, अमेरिकी लोगों के प्रति मेरा संकल्प यह है कि मैं सामान्य ज्ञान के आधार पर समाधान निकालूंगी, उन लोगों की भी सुनूंगी जो मुझसे असहमत हैं, विशेषज्ञों की बात सुनूंगी और सभी अमेरिकियों की राष्ट्रपति बनूंगी।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करते हैं। वह अमेरिकियों को एक-दूसरे पर उंगली उठाने के लिए उकसाने में पूरा समय बिताते हैं। वह अपने राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने का षड्यंत्र रचने में बहुत समय बिताते हैं।
 
हैरिस ने कहा कि ट्रंप तेजी से एक ऐसे व्यक्ति बनते जा रहे हैं जो अपने राजनीतिक विरोधियों को अपना दुश्मन मानते हैं, हमेशा बदला लेने की फिराक में रहते हैं तथा वह तेजी से अस्थिर होते जा रहे हैं।
 
हैरिस ने कहा कि मेरा नजरिया एक दम स्पष्ट है। मैं हमारे लोकतंत्र में विश्वास करती हूं। लोकतंत्र अद्भुत लेकिन जटिल होता है, हमें बहस पसंद होती है। हम मतभेदों को स्वीकार करते हैं। मैं अपने मंत्रिमंडल में रिपब्लिकन नेता को शामिल करूंगी और इसका एक कारण यह है कि मैं विभिन्न लोगों के विचार जानना चाहती हूं। मुझे अलग-अलग नजरियों से अलग-अलग विचारों को जानना और उनसे लाभ उठाना पसंद है जो मुझे सबसे अच्छे निर्णय लेने में मदद करते हैं।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

अगला लेख