sundarkand
✕

Live Updates : बिडेन का दावा, हम 300 से अधिक इलेक्टोरल वोट हासिल करने की राह पर

Published: शनिवार, 7 नवंबर 2020 (10:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन (Joe Biden) शुक्रवार को महत्वपूर्ण राज्यों जॉर्जिया (Georgia) और पेन्सिलवेनिया (Pennsylvania) में अपने प्रतिद्वंद्वी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से आगे हो गए हैं और वह चुनाव में करीबी मुकाबले में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी चुनाव से जुड़ी हर जानकारी...


10:11 AM, 7th Nov
-अमेरिका में नेवादा प्रांत के एक फेडरल न्यायाधीश ने रिपब्लिकन पार्टी के मुकदमे की सुनवाई से इनकार कर दिया है जिसमें मतपत्रों पर हस्ताक्षर और पर्यवेक्षक को कथित रूप से इससे दूर रखे जाने की जांच के लिए एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के उपयोग को चुनौती दी गई थी।

09:49 AM, 7th Nov
-अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा- हम इस दौड़ में जीतने जा रहे हैं। 
-उन्होंने कहा ‍कि हम 300 से अधिक इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल करने की राह पर हैं।

09:43 AM, 7th Nov
-बिडेन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, 'हमें कोई संदेह नहीं है कि गिनती पूरी होने पर मैं और सीनेटर कमला हैरिस (उप राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार) जीत हासिल करेंगे।'
-कमला हैरिस भी इस दौरान बिडेन के साथ मौजूद थीं।
-पूर्व उप राष्ट्रपति बिडेन ने लोगों से मतगणना पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की भी अपील की।

09:16 AM, 7th Nov
-अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी कर पेन्सिल्वेनिया प्रांत की सभी काउंटी को तीन नवंबर के बाद पहुंचे मतपत्रों को अलग करने के लिए कहा है। इन वोटों की गिनती अलग से की जाएगी।
-पेन्सिल्वेनिया में रिपब्लिकन पार्टी ने देर से आए मतपत्रों को लेकर कानूनी चुनौती दी है लेकिन अभी कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया है। कोर्ट ने केवल कहा है कि जिन मतपत्रों पर तीन नवंबर की तारीख का स्टैंप है लेकिन देर से मिले उन्हें अलग रखा जाएगा।
-पेन्सिल्वेनिया में मतगणना जारी है, शुरुआत में यहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बढ़त मिलती दिख रही थी लेकिन जैसे-जैसे डाक मतपत्रों की गिनती होती गई डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन आगे निकल गए।

08:02 AM, 7th Nov
-जो बिडेन की सुरक्षा बढ़ाई गई, ट्रंप की सुरक्षा घटी।
-आज राष्‍ट्र को संबोधित कर सकते हैं जो बिडेन और कमला हैरिस

07:28 AM, 7th Nov
-अमेरिका राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रटिक उम्मीदवार जो बिडेन के पेन्सिलवेनिया और जॉर्जिया में बढ़त बनाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी टीम ने कहा कि अभी चुनावी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
-ट्रंप की चुनावी अभियान टीम के वकील मैट मॉर्गन ने एक बयान में कहा, चुनावी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
-मॉर्गन ने कहा, 'चुनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। जो बिडेन की जीत के झूठे दावे केवल चार राज्यों के परिणाम पर आधारित हैं जो कि फाइनल से कोसो दूर हैं।'

07:07 AM, 7th Nov
-जॉर्जिया में रिकाउंटिंग : देर रात खबर मिली है कि जॉर्जिया, जहां जो बिडेन ने ट्रंप के खिलाफ बढ़त बना ली थी, वहां दोबारा मतपत्रों की गिनती की जाएगी।
-जॉर्जिया के सचिव ब्रैड रैफेंसपर्गर ने कहा कि जैसे-जैसे हम मतगणना के आखिरी दौर में पहुंच रहे हैं, हम अपने अगले कदमों की ओर देखना शुरू कर सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि यहां पर रिकाउंटिंग होगी।
-इससे पहले जॉर्जिया में मतगणना के एक और दौर के बाद बिडेन ने ट्रंप पर बढ़त बना ली। यह लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है। बिडेन को अब 1096 वोट की बढ़त है।

07:06 AM, 7th Nov
-पेन्सिलवेनिया में बिडेन को ट्रंप पर 5,587 मतों की बढ़त है। बुधवार रात तक इस राज्य में ट्रंप 7,00,00 से अधिक वोटों से आगे चल रहे थे।
-फिलाडेल्फिया में मतगणना स्थल के पास दो लोग गिरफ्तार, बंदूक बरामद
-पुलिस ने बताया कि इन लोगों के पास हथियार रखने की अनुमति नहीं थी।

07:01 AM, 7th Nov
-व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ में से 270 वोट हासिल करना जरूरी है।
-बिडेन को 264 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिले हैं जबकि ट्रंप को 214 मिले है। 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख