sundarkand
✕

US Election : मतगणना केंद्र के बाहर हथियारों से लैस 2 लोग गिरफ्तार

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2020 (01:06 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक मतगणना केंद्र के बाहर भारी मात्रा में हथियारों से लैस 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कहना है कि वह ट्रक में फर्जी मतपत्र भरकर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे।

अमेरिका की मीडिया में आईं खबरों के अनुसार वर्जीनिया के चेसापीक के निवासी एंतोनियो लामोता (61) और जोशुआ मैसियस (42) को बिना अनुमति हथियार रखने के संदेह में गुरुवार रात मतगणना केंद्र के बाहर गिरफ्तार किया गया।

फिलाडेल्फिया पुलिस ने कहा कि उसे सूचना मिली थी कि एक ट्रक में सवार हथियारबंद लोग पेनसिल्वेनिया मतगणना केंद्र की ओर बढ़ रहे हैं। उसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि दोनों लोगों के पास बंदूकें थीं और पुलिस को उनके ट्रक में से भी राइफल मिली है।उन्होंने कहा कि उनके पास से लगभग 160 कारतूस मिले हैं।

सीएनएन की खबर के अनुसार फर्जी मतपत्रों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।सीबीएस की खबर के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन लोगों की मंशा क्या थी। एफबीआई और फिलाडेल्फिया पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
अभियोजकों का कहना है कि इन लोगों के लिखित संदेशों से पता चला है कि वे सम्मेलन केंद्र में चल रही मतगणना को लेकर चिंतित थे और फर्जी मतपत्रों से भरा ट्रक ला रहे थे।(भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख