Daily Horoscope
✕

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टर को ट्रंप की रैली से बाहर निकाला

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (16:05 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के प्रमुख अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टर कैथी ग्रे को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के विमान ‘एयर फोर्स वन’ के सामने हैंगर के बाहर एकत्रित लोगों की भीड़ की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करने के बाद अमेरिका के मिशिगन में हो रही ट्रंप की चुनावी रैली से बाहर कर दिया गया।
 
सुश्री ग्रे ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि मेरे साथ पहली बार हुआ, मेरी ट्वीट की गई तस्वीरों के जरिए मुझ तक पहुंचकर रैली से बाहर कर दिया।
 
रिपोर्टर ग्रे को रैली से बाहर निकाले जाने के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन उनके द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरें मिशिगन के फ्रीलैंड में ट्रम्प की प्रचार रैली में प्रसारित करने वाले मीडिया आउटलेट्स द्वारा दिखाई गईं तस्वीरों जैसी थीं।
 
प्रचार अभियान रैलियों में भाग लेने वाले रिपोर्टर आमतौर पर रैली की तारीख से पहले अपनी जगह आरक्षित करते हैं। रैली से कुछ घंटे पहले जहां अमेरिकी राष्ट्रपति रैली करते हैं रिपोर्टर अभियान के मीडिया संपर्क कर्मियों की जांच की प्रक्रिया से गुजरते हैं। अमेरिका का खुफिया विभाग उस क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देने से पहले प्रत्येक रिपोर्टर के उपकरण की जांच करता है। (वार्ता)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख