शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020
  4. US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति 60 करोड़ डॉलर घटी
Written By
Last Updated : मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (16:05 IST)

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति 60 करोड़ डॉलर घटी

Donald Trump | US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति 60 करोड़ डॉलर घटी
वॉशिंगटन। 'फोर्ब्स' पत्रिका ने गुरुवार को रिपोर्ट जारी की जिसके मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति पिछले 1 वर्ष में 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर घटी है। ट्रंप की कुल संपत्ति 2.5 अरब डॉलर बताई गई है। पत्रिका की ओर से जारी 400 सर्वाधिक धनवान अमेरिकी लोगों की सूची में ट्रंप को 339वां स्थान मिला है। वे पिछले 1 वर्ष में 64 पायदान नीचे चले गए हैं।
'फोर्ब्स' के अनुसार न्यूयॉर्क में ट्रंप की 9 संपत्तियों में लगभग 32.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है जबकि गैरन्यूयॉर्क 5 संपत्तियों में 12.4 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई है। ट्रंप के अधिकांश गोल्फ कोर्स और क्लबों में अनुमानित 13.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि फ्लोरिडा के पाम बीच में मौजूद उनके मार-ए-लागो क्लब के दामों में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई।
 
'फोर्ब्स' पत्रिका के अनुसार ट्रंप की संपत्ति में गिरावट कोरोनावायरस महामारी के कारण कई उद्योगों पर पड़ी मार के कारण हुई है। इन उद्योगों में होटल, गोल्फ कोर्स और क्लब शामिल हैं जिनमें ट्रंप ने अपना अधिकतर निवेश किया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
लालू पुत्र तेजप्रताप यादव के खिलाफ चुनाव में उतर सकती हैं पत्नी ऐश्वर्या