suvichar
✕

ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने से बढ़ी रिपब्लिकन पार्टी की परेशानी

Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (13:15 IST)
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं को चुनाव से कुछ हफ्ते पहले राजनीतिक दुःस्वप्न का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ये अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण को कम महत्व देने की ट्रंप की रणनीति पर चल रहे थे।
 
राष्ट्रपति के संक्रमित होने के बाद चर्चा का प्रमुख विषय महामारी बन गया है जबकि इस समय रिपब्लिकन पार्टी के लोगों को ट्रंप के उच्चतम न्यायालय के लिए नामित शख्सियत, कानून प्रवर्तन अथवा अर्थव्यवस्था पर चर्चा करना थी क्योंकि कई राज्यों में समयपूर्व मतदान शुरू भी हो चुका है।
 
ऐसा लगा रहा है कि अब पूरी रिपब्लिकन पार्टी पर कोरोना वायरस का साया है। पार्टी की चेयरवुमन रोना मैकडेनियल और यूटा के सीनेटर माइक ली संक्रमित पाए गए हैं। रिपब्लिक पार्टी के सदस्य ग्लेन बोलगर ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण है।
 
क्या बोले जो बिडेन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के कोविड-19 से संक्रमित पाया जाना कोरोना वायरस को गंभीरता से लेने की एक चेतावनी है। बाइडेन ने लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया। 

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हुआ UCC: विवाह, तलाक और लिव-इन के नियम बदले

तुर्किए से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान बनाकर चला रहा था सिंडिकेट

अगला लेख