Hanuman Chalisa
✕

ट्रंप और बिडेन के बीच राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस शुरू

Updated: बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (10:42 IST)
क्लीवलैंड (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के बीच राष्ट्रपति चुनाव की पहली आधिकारिक बहस (प्रेसडेंशियल डिबेट) की गर्मागर्म शुरुआत हुई जिस दौरान स्वास्थ्य देखभाल, कोरोनावायरस और सर्वोच्च न्यायालय के भविष्य जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों दावेदार एक दूसरे को बार-बार टोकते भी नजर आए जिससे नाराज बिडेन ने ट्रंप से कहा कि क्या तुम चुप होगे?
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में आए हजारों लोग, वॉशिंगटन में निकाला मार्च
इससे पहले बिडेन ने ट्रंप के उच्च न्यायालय की प्रमुख, एमी कोनी बैरेट को दिवंगत न्यायमूर्ति रूथ बेडर गिन्सबर्ग की जगह नियुक्त करने की पुष्टि करने पर प्रतिशोध में उच्चतम न्यायालय का विस्तार करने के सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया जिस पर राष्ट्रपति भड़क गए थे। वहीं बिडेन ने कहा कि तथ्य यह है कि उन्होंने जो कुछ भी अब तक कहा, वह केवल झूठ है।
 
ट्रंप बहस के शुरुआती क्षणों में स्वास्थ्य देखभाल के लिए 'अफोर्डबल केयर एक्ट' को बदलने के अपने फैसले का बचाव करने में संघर्ष करते दिखे और बैरेट के अपने नामांकन का बचाव करते हुए कहा कि मेरा चयन 3 साल के लिए नहीं, 4 साल के लिए हुआ था। अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले ट्रंप और बिडेन के बीच 3 बार इस तरह की बहस होगी। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख