Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, रूसी हैकर्स के निशाने पर अमेरिकी चुनाव, चुराया डाटा

Updated: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (10:21 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि रूस के हैकरों ने कम से कम 2 सर्वरों से डेटा चुराया और देश एवं स्थानीय सरकारों के दर्जनों नेटवर्क को निशाना बनाया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से 2 सप्ताह से भी कम समय पहले जारी इस चेतावनी ने मतों के साथ संभावित छेड़छाड़ की आशंका को बढ़ा दिया है और परिणामों की विश्वसनीयता को कमजोर किया है।
ALSO READ: कमला हैरिस बोलीं, अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है, जो लोगों की गरिमा को समझे
चेतावनी में हाल में रूस द्वारा प्रायोजित हैकिंग समूहों की देश और स्थानीय नेटवर्क के खिलाफ गतिविधियों का जिक्र है। अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार रात को एक संवाददाता सम्मेलन में ईरानी हस्तक्षेप को लेकर आगाह किया था। इसके बाद एफबीआई और गृह सुरक्षा विभाग की साइबर सुरक्षा एजेंसी का परामर्श रूस की संभावित क्षमताओं को रेखांकित करता है।
 
अमेरिकी अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि रूसी हैकरों ने किसे निशाना बनाया? अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हैकरों के इस प्रयास के कारण चुनाव या सरकारी कार्यों के प्रभावित होने या चुनावी डेटा की अखंडता को खतरा पहुंचने की कोई जानकारी नहीं मिली है। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख