suvichar
✕

ट्विटर पर दुर्गा मां के रूप में नजर आईं कमला हैरिस, मच गया बवाल

Updated: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (15:08 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस द्वारा ट्वीट की गई एक तस्वीर को लेकर अमेरिका में हिंदू समुदाय के बीच नाराजगी है। तस्वीर में कमला हैरिस को दुर्गा मां के रूप में दिखाया गया है और समुदाय ने इसके लिए मीना से माफी की मांग की है।
पेशे से वकील और बाल पुस्तकों की लेखक 35 वर्षीय मीना ने अब वह ट्वीट हटा दिया है।
 
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के सुहाग ए शुक्ला ने एक ट्वीट किया, 'आपने मां दुर्गा की जो तस्वीर साझा की जिसमें उनके चेहरे पर दूसरा चेहरा लगाया गया है उससे दुनियाभर में हिंदू समुदाय के अनेक लोग व्यथित हैं।'
 
हिंदू अमेरिकी समुदाय के इस प्रतिनिधि संगठन ने धर्म से संबंधित तस्वीरों के व्यवसायिक इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
 
हिंदू अमेरिकन पोलिटीकल एक्शन कमेटी के ऋषि भूतड़ा ने कहा कि अपमानजनक तस्वीर मीना हैरिस ने नहीं बनाई और उनके ट्वीट करने से पहले यह तस्वीर वॉट्एसप पर चल रही थी। भूतड़ा ने कहा कि बिडेन के अभियान ने उन्हें इस बात की पुष्टि की है कि तस्वीर उनकी तरफ से नहीं बनाई गई है।
 
अमेरिकन हिंदूज अगेंस्ट डिफेमेशन के अजय शाह ने एक वक्तव्य में कहा कि तस्वीर अपमानजनक है और इससे धार्मिक समुदाय में नाराजगी है।
 
तस्वीर में कमला हैरिस को दुर्गा मां के रूप में दिखाया गया है जो महिषासुर के तौर पर पेश किए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संहार कर रही हैं। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख