1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020
  4. कमला हैरिस ने इस तरह दी माइक पेंस को विदाई, जीता सबका दिल

कमला हैरिस ने इस तरह दी माइक पेंस को विदाई, जीता सबका दिल

KamalaHarris
वॉशिंगटन। कमला हैरिस ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद ऐसी भूमिका निभाई जिसका निर्वहन सामान्य तौर पर निवर्तमान राष्ट्रपति करते हैं।
हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ ने बुधवार को अमेरिकी कैपिटल की सीढ़ियों पर खड़े होकर पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस और उनकी पत्नी केरेन को विदाई दी।
 
दोनों दंपतियों ने सीढ़ी पर कुछ देर तक खड़े होकर बातचीत की और उसके बाद पेंस कार में सवार होकर रवाना हो गए। यह परिपाटी सामान्य रूप से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को निभानी थी लेकिन वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। (भाषा)
अगला लेख
बाइडन ने पलटा ट्रंप का फैसला, अमेरिका फिर पेरिस समझौते में शामिल