1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020
  4. How much Salary of US President

Salary of US President : जानिए कितनी सैलरी मिलती है अमेरिकी राष्ट्रपति को...

US President Salary
दुनिया की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति को आखिर वेतन कितना मिलता है? हर किसी व्यक्ति में इस बात को लेकर स्वाभाविक रूप से जिज्ञासा हो सकती है। हालांकि भारतीय राष्ट्रपति की तुलना में देखें तो अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलने वाला वेतन करीब पांच गुना होता है। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति को वेतन के रूप में 4 लाख डॉलर वार्षिक मिलते हैं, जो कि भारतीय मुद्रा में करीब 2 करोड़ 92 लाख है। इसके अलावा अमे‍रिकी राष्ट्रपति को अतिरिक्त भत्ते के रूप में 50 हजार डॉलर, 1 लाख डॉलर यात्रा भत्ता (बिना टैक्स) और 19 हजार डॉलर मनोरंजन के लिए मिलते हैं। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस में होता है और वह राष्ट्र प्रमुख होता है। अमेरिका में जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। साल 1789 में जॉर्ज वाशिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने, तब से 5 बार वेतन वृद्धि हुई है। 2001 में राष्ट्रपति का वेतन 2 लाख डॉलर से बढ़ाकर 4 लाख डॉलर किया गया था।
अगला लेख
भारत ने भूटान व मालदीव को Covid 19 के टीके की पहली खेप भेजी