Hanuman Chalisa

ग़ालिब के ख़त

सब जानते हैं कि ग़ालिब अपनी शायरी के लिए बहुत मशहूर हैं। लेकिन कम लोग जानते होंगे कि शायरी की तरह ग़ालिब अपनी
नस्र निगारी में भी अपना सानी नहीं रखते। नस्र में भी उनके खुतूत अपना जवाब आप हैं।

Aziz AnsariWD
ख़त लिखने में ग़ालिब ने एक नई तर्ज़ ईजाद की। वो अपने ख़त लिखते वक़्त जिसे ख़त लिखना चाहते थे उसे ख्याली तौर पर अपने सामने बैठा लिया करते थे और अपनी तेहरीर ऐसी रखते थे जैसे उससे बातें कर रहे हों। अपनी तेहरीर में भी हँसी-मज़ाक़ और ज़राफ़त से कभी परहेज़ नहीं करते थे।

  "देखो साहब ये बातें हमको पसन्द नहीं। 1958 के ख़त का जवाब 1959 में भेजते हैं और मज़ा ये के जब तुमसे कहा जाएगा तो ये कहोगे के मैंने दूसरे ही दिन जवाब लिखा है"।      
ग़ालिब के ख़त उर्दू नस्र के विक़ार में चार-चाँद लगाते हैं। ग़ालिब ने अपने एक दोस्त को रमज़ान के महीने में ख़त लिखा। उसमें लिखते हैं "धूप बहुत तेज़ है। रोज़ा रखता हूँ मगर रोज़े को बहलाता रहता हूँ। कभी पानी पी लिया, कभी हुक़्क़ा पी लिया,कभी कोई टुकड़ा रोटी का खा लिया। यहाँ के लोग अजब फ़हम र्खते हैं, मैं तो रोज़ा बहलाता हूँ और ये साहब फ़रमाते हैं के तू रोज़ा नहीं रखता। ये नहीं समझते के रोज़ा न रखना और चीज़ है और रोज़ा बहलाना और बात है"।

एक दोस्त को दिसम्बर 1858 की आखरी तारीखों में ख़त लिखा। उस दोस्त ने उसका जवाब जनवरी 1859 की पहली या दूसरी तारीख को लिख भेजा। उस खत के जवाब में उस दोस्त को ग़ालिब ख़त लिखते हैं। "देखो साहब ये बातें हमको पसन्द नहीं। 1858 के ख़त का जवाब 1859 में भेजते हैं और मज़ा ये के जब तुमसे कहा जाएगा तो ये कहोगे के मैंने दूसरे ही दिन जवाब लिखा है"।

ग़ज़ ल

कोई उम्मीद बर नहीं आती
कोई सूरत नज़र नहीं आती

आगे आती थी हाल-ए-दिल पे हँसी
अब किसी बात पर नहीं आती

है कुछ ऐसी ही बात जो चुप हूँ
वरना क्या बात कर नहीं आती

जानता हूँ सवाब-ए-ताअत-ओ-ज़ोह्द
पर तबीयत इधर नहीं आती

हम वहाँ हैं जहाँ से हमको भी
कुछ हमारी खबर नहीं आती

काबा किस मुँह से जाओगे 'ग़ालिब'
शर्म तुम को मगर नहीं आती

Show comments

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका