sundarkand

गालिब के लतीफे

Written By WD
Updated: शनिवार, 12 अप्रैल 2008 (15:19 IST)
Aziz AnsariWD
खुदा के सुपुर्द
-----------------

जब जनाब युसुफ अली खान का इंतेक़ाल हो गया तो मिर्ज़ा गालिब ताज़ियत के लिए रामपुर गए चन्द रोज़ बाद नवाब क़ल्ब अली खान को गवर्नर से मिलने बरेली जाना पड़ा- उनकी रवानगी के वक़्त गालिब भी वहाँ मोजूद थे- चलते वक्त नवाब साह्ब ने कहा खुदा के सुपुर्द - गालिब ने फौरन कहा कि हज़रत खुदा ने तो मुझे आपके सुपुर्द किया था, आप फिर उलटा मुझे खुदा के सुपुर्द करते हेँ

बूढ़े को माँ की गाली
-------------

गालिब को उनके हासिद अक्सर फहश ख़त लिखा करते थे- किसी ने एक ख़त में गालिब को माँ की गाली लिखी- पढ़कर गालिब मुस्कुराए
और कहने लगे - उल्लू को गाली देना भी नहीं आती - बूढ़े या अधेड़ उम्र के लोगों को बेटी की गाली देते हैं - ताके उसको गैरत आए-
जवान को जोरू कि गाली देते हे क्योंकि उसको जोरू से ज़्यादा लगाव होता है बच्चे को माँ की गाली देते हैं कि वो माँ के बराबर किसी से मानूस नहीं होता- यह पागल तो 72 साल के बूढ़े को माँ की गाली देता है, इससे ज्यादा कौन बेवक़ूफ होगा-

मुज़क्कर-- मोअन्नस
------------
रथ को दिल्ली मे बाज़े मोअन्नस और बाज़े मुज़क्कर बोलते हे- किसी ने ग़ालिब से पूछा हज़रत रथ मोअन्नस हे या मुज़क्कर -
गालिब ने कहा भैया जब औरते बैठी हो तो मोअन्नस और जब मर्द बैठे हों तो मुज़क्कर समझो।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास