dharma sangrah
✕

सपा ने जारी की प्रचारकों की सूची, मुलायम-अखिलेश समेत 30 दिग्गजों के नाम

Updated: रविवार, 23 जनवरी 2022 (13:37 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए 30 प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत हाल ही भाजपा से इस्तीफा देकर आए स्‍वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल हैं।
 
राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से सपा के प्रचारकों की सूची अनुमोदित होने के बाद रविवार को जारी हुई। सपा के प्रचारकों की सूची में दो मुस्लिम नेताओं के नाम शामिल हैं।
 
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने अपनी नयी रणनीति के तहत मुस्लिम समर्थक छवि से बचने के लिए यह प्रयोग किया है। मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।
 
पहले चरण के प्रचारकों में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद जया बच्‍चन, पूर्व सांसद डिंपल यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राष्‍ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, पार्टी सचिव रमेश प्रजापति, पूर्व मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक हरेंद्र मलिक, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जावेद अली खान, राजपाल कश्यप, राजीव राय, रामआसरे विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, प्रदेश महासचिव श्‍यामलाल पाल पूर्व मंत्री सुधीर पावर, किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क, बाबा साहब वाहिनी के अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के नाम शामिल हैं।
 
इनके अलावा समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष मोहम्मद फहद, सपा लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल भारती, पूर्व मंत्री किरनपाल कश्‍यप, प्रदेश सचिव सुधाकर कश्‍यप, बच्‍ची सैनी, सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव हरिश्‍चंद्र प्रजापति और विनय पाल को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
 
उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में सात चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरे चरण का 14 फरवरी, तीसरे चरण का 20 फरवरी, चौथे चरण का 23 फरवरी, पांचवें चरण का 27 फरवरी, छठे चरण का तीन मार्च और सातवें चरण का सात मार्च को होगा।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख