1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Chief Minister Yogi Adityanath did door to door campaign

बुलंदशहर : CM योगी आदित्यनाथ ने डोर टू डोर किया प्रचार, सपा पर साधा निशाना

Uttar Pradesh Assembly Elections
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में चुनावी प्रचार शुरू किया। उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन को मात देने के लिए गिरधर नगर में डोर टू डोर चुनावी प्रचार करते हुए पर्चे भी बांटे। साथ ही जिन परिवारों से मुलाकात की उनसे भाजपा के उम्मीदवारों को जिताने की अपील भी की है।

मुख्यमंत्री योगी को अपने बीच पाकर बुलंदशहर की जनता गद्‍गद्‍ नजर आई, जिन लोगों के घर योगी जी पहुंचे वे लोग उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही लोगों ने अपने घरों के बाहर रंगोली बनाते हुए मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर पुष्पवर्षा की।

बुलंदशहर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने निकुंज हाल में कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार ने 36 हजार करोड़ का किसानों का कर्ज माफ किया है। सूबे में बेटियों को सुरक्षा दी है। अलग से थाने में महिला डेस्क बनी ताकि उन्हें बेखौफ होकर सुरक्षा मिल जाए।

मुख्यमंत्री ने कोरोनावायरस को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा ने ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। सपा के प्रत्याशियों के नाम से ही समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर प्रश्न उठ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में 2017 के बाद से विकास की गंगा बह रही है और भाजपा की सरकार ने यूपी में परिवर्तन की लहर लाकर तस्वीर बदल दी है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल
अगला लेख
UP Election : कैराना में अमित शाह का डोर टू डोर कैंपेन, कहा- पलायन कराने वाले अब पलायन कर गए