Daily Horoscope
✕

भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह, UPA 2 में थे गृह राज्यमंत्री

Updated: मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (16:45 IST)
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका ‍लगा जब यूपीए 2 में गृह राज्यमंत्री रहे आरपीएन सिंह पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।
 
भाजपा में शामिल होने से पहले आरपीएन सिंह ने कहा कि ये मेरे लिए नई शुरुआत है। राष्‍ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तत्पर हूं। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह हाल ही में भाजपा छोड़कर गए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पडरौना से चुनाव लड़ सकते हैं।
उन्होंने ट्‍वीट कर कहा कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। आरपीएन सिंह कांग्रेस के सांसद रहे सीपीएन सिंह के बेटे हैं तथा करीब 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में सिंह ने लिखा कि मैं कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने देशवासियों की सेवा और पार्टी की सेवा का अवसर देने के लिए सोनिया को धन्यवाद भी कहा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख