Daily Horoscope
✕

CM योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई 5 साल की उपलब्धियां...

Updated: गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (13:14 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपना 5 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस अवसर पर भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए पार्टी का थीम सॉन्ग 'यूपी में योगी...' रिलीज किया। साथ ही यूपी सरकार के 5 साल के कामकाज को प्रस्तुत करती एक फिल्म भी दिखाई।
 
सीएम योगी ने कि बीते 5 साल में भाजपा सरकार ने क्या किया है, ये बताना मेरा परम दायित्व है। यूपी की अर्थव्यवस्था 7वें स्थान पर थी और 70 सालों में जो काम नहीं हुआ, उसे हमने 5 साल में कर दिखाया। यूपी अब नंबर 2 पर है। पहले यूपी की प्रति व्यक्ति आय 45 हजार वार्षिक थी, ये बढ़कर अब 94 हजार हो गई है।
 
उन्होंने कहा कि 2015-18 में वार्षिक बजट 2 लाख करोड़ था, ये अब बढ़कर 6 लाख करोड़ हो गया है। हमारी सरकार में 1.50 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती पारदर्शी तरीके से हुई और 86 हजार पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया गया।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बसपा राज में यूपी में 364 दंगे हुए। सपा राज में 2012 से 2017 के बीच 700 से ज्यादा दंगे हुए। बीते 5 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार राज्य में डकैती 58 फीसदी, हत्या 23 फीसदी, फिरौती 53 फीसदी और बलात्कार के मामलों में 45 फीसदी की कमी आई है।
 
सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में जीवन और जीविका को बचाने के लिए हमने जो किया, उसे दुनिया ने सराहा। हमारे यहां के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने राजस्थान के कोटा गए थे, हमने उन्हें लॉकडाउन के दौरान उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। राज्य के 40 लाख प्रवासी श्रमिकों को सफलतापूर्वक उनके घर तक पहुंचाने और खाने-पीने की व्यवस्था की।
 
कोरोना काल की चुनौतियों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार मरीजों को हर सुविधा उपलब्‍ध कराने में जुटी रही। राज्य में 18 साल के सभी पात्र व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। 70 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली है। 60 साल से ऊपर के 15 लाख 38 हजार 992 लोगों ने प्रीकॉशन डोज लगवा ली है। हम कोविड-19 की तीसरी लहर को भी नियंत्रित कर चुके हैं।

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख