बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Akhilesh mainpuri rally
Written By हिमा अग्रवाल
Last Modified: मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (14:15 IST)

मैनपुरी में अखिलेश यादव की सभा में भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग तोड़े

मैनपुरी में अखिलेश यादव की सभा में भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग तोड़े - Akhilesh mainpuri rally
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मैनपुरी से आठवें चरण की विजय यात्रा शुरू की है। अखिलेश जैसे ही मैनपुरी क्रिश्चियन मैदान पर बने मंच पर पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने को भीड़ बेकाबू हो गई।
 
भीड़ मैदान में लगे बैरिकेडिंग को सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। इस दौरान पुलिस को भीड़ नियत्रंण करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
 
कुछ देर में अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रथ पर सवार होकर एटा के लिए प्रस्थान करेंगे।
ये भी पढ़ें
CM योगी आदित्यनाथ ने चला चुनावी दांव, 5वें और 6ठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी