sundarkand

इलाहबाद पश्चिम सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

Updated: रविवार, 12 फ़रवरी 2017 (15:19 IST)
इलाहबाद। उत्तर प्रदेश चुनाव में इलाहबाद (पश्चिम) विधानसभा सीट पर बसपा की एक युवा विधायक तीसरी बार निर्वाचित होने के लिए ताल ठोंक रही है जबकि सपा की ओर से छात्र नेता से नेता बनीं युवा उम्मीदवार और दिल्ली से भाजपा का एक दिग्गज प्रत्याशी उनके सामने चुनौती पेश कर रहे हैं जिसके चलते यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
 
एक दशक से ज्यादा समय पहले राजनीति में कदम रखने वाली पूजा पाल (37) ने लम्बा सफर तय कर लिया है। वह अपने पति राजू पाल की हत्या के बाद 2005 में राजनीति में आयी। उनके पति तीन महीने तक इस सीट पर विधायक रहे थे।
 
पूजा पाल इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में मतदान में हेराफेरी के आरोपों के बीच माफिया डॉन से नेता बने और उनके पति की हत्या के मुख्य आरोपी आतिक अहमद से चुनाव हार गईं। हालांकि उन्होंने अच्छी खासी छवि बनाई और लोगों की सहानुभूति हासिल ली और आखिकार 2007 में बसपा की ओर से इस सीट पर निर्वाचित हुईं।
 
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा की हार हुई लेकिन यहां से पूजा ने जीत दर्ज की। राज्य में किसी भी जिले में सबसे ज्यादा 12 विधानसभा सीटों वाले इलाहबाद में बसपा की वह इकलौती विजेता उम्मीदवार थीं।
 
बहरहाल, इस बार समीकरण बदल गए हैं। अंकगणित के लिहाज से देखे तो इस बार के समीकरण समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रिचा सिंह (29) के पक्ष में जा सकते हैं। वह आजादी के बाद इलाहबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनकर दो साल पहले सुखिर्यों में आईं।
 
वह बिना थके चुनाव प्रचार कर रही हैं और उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बनाई गई छवि का फायदा मिल सकता है। साथ ही सपा और कांग्रेस के गठजोड़ से विभिन्न समुदाय के वोट उनके पक्ष में जा सकते हैं।
 
इलाहबाद (पश्चिम) के रण में इस बार एक और अहम उम्मीदवार भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह है। वह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती है जो इलाहबाद सीट से लोकसभा सांसद रहे थे। इलाहबाद (पश्चिम) सीट पर 23 फरवरी को मतदान होगा। (भाषा) 
Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, बंडा में करणी सेना के नेता सहित 5 ठिकानों पर कार्रवाई

फैलते BRICS की एकजुटता की परीक्षा

अगला लेख