Govardhan puja
✕

उप्र विधानसभा चुनाव : तीसरे चरण में छिटपुट घटनाओं के बीच 61.16 प्रश मतदान

Updated: रविवार, 19 फ़रवरी 2017 (21:03 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 जिले की 69 सीटों के लिए छुटपुट घटनाओं के बीच 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि तीसरे चरण में फरुर्खाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर जिले की 69 सीटों पर 61.16 प्रतिशत वोट पड़े। वर्ष 2012 में तीसरे चरण में 59.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 
उन्होंने बताया कि इस दौरान सीतापुर में सबसे ज्यादा 69.50 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बाराबंकी 68.13, कानपुर नगर में 67, कन्नौज में 65. 6, कानपुर देहात में 65, फर्रखाबाद में 61.1 प्रतिशत, इटावा, उन्नाव और औरैया में 61-61, हरदोई और मैनपुर में करीब 60-60 फीसद और लखनउ में 58 फीसदी मतदान हुआ।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान केन्द्र में आमद दर्ज कराने वाले सभी मतदाताओं को वोट का मौका दिया गया। इसके साथ ही इस चरण में 105 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 826 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया। पहले चरण में 64 प्रतिशत से अधिक और दूसरे चरण में 65 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ था।
इटावा से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के कतैयापुरा में मतदाताओं को धमकाए जाने की सूचना पर वहां पहुंचे सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के काफिले पर पथराव किया गया। इसके अलावा सपा की जसवंत नगर इकाई के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा उनके साथियों की प्राथमिक विद्यालय जसवंत नगर स्थित मतदान केन्द्र के पास बैठने को लेकर पुलिस से झड़प हो गई। 
 
इस दौरान पुलिस ने उन पर कथित रूप से लाठीचार्ज किया। बाद में शिवपाल ने कहा कि पुलिस और प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने लखनउ में इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि पुलिस ने व्यवस्था बनाने के लिये लाठीचार्ज किया। 

वेंकटेश ने बताया कि जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के टिकरिया मतदान केन्द्र पर तैनात 44 वर्षीय मतदानकर्मी रामप्रसाद की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हरदोई में एक होमगार्डस जवान कृष्णपाल की मौत हो गई। इसके अलावा सीतापुर में माइक्रो आब्जर्वर बनाए गए गोविन्द अग्निहोत्री लखनऊ से सीतापुर जा रहे थे। उनकी रास्ते में मौत हो गई। इन सभी मामलों में मुआवजे के लिए कार्यवाही शुरू की गई है।
इस चरण में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उनके परिवार वालों तथा बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में मतदान किया, जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव एवं परिवार के अन्य लोगों ने इटावा के सैफई में मतदान किया।
 
तीसरे चरण में मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव (जसवन्तनगर), मुलायम की छोटी बहू अपर्णा (लखनऊ छावनी) और मौजूदा विधायक रीता बहुगुणा जोशी (भाजपा), मुख्यमंत्री अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप (रामनगर), राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई (कुर्सी), राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह (दरियाबाद), राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल (हरदोई), बसपा छोड़कर भाजपा में गए बृजेश पाठक (लखनऊ मध्य सीट), कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया (जैदपुर) के राजनीतिक भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया।
 
लखनऊ लोकसभा क्षेत्र राजनाथ सिंह का है, जबकि इसी चरण में शामिल कन्नौज, मैनपुरी और इटावा सपा का गढ समझे जाते हैं। इटावा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गढ़ है। मैनपुरी से तेज प्रताप यादव सपा सांसद हैं। कन्नौज से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव सांसद हैं। तृतीय चरण में 12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या दो करोड 41 लाख 99 हजार 448 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 10 लाख 37 हजार 265 है, जबकि थर्ड जेन्डर की संख्या एक हजार 28 है।
 
इस चरण में इटावा सीट पर सबसे ज्यादा 21 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। वर्ष 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने इन 69 में से 55 सीटें जीती थीं। वहीं बसपा को छह और भाजपा को पांच सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी को हासिल हुई थी। प्रदेश विधानसभा के बाकी चार चरणों का चुनाव 23 और 27 फरवरी तथा चार और आठ मार्च को होगा। मतों की गिनती 11 मार्च को होगी। 
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख