Hanuman Chalisa
✕

भाजपा ने रामचन्द्र यादव का नाम सबसे पहले क्यों घोषित किया?

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (17:55 IST)
फैजाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने फैजाबाद की पांचों विधानसभा सीटों में से रुदौली विधानसभा सीट से रामचन्द्र यादव की उम्मीदवारी की घोषणा सबसे पहले अपनी पहली सूची में ही क्यों कर दी, जबकि यहां की कई सीटों से नाम अभी भी नहीं घोषित हुए?
 
पार्टी के लिए 2012 के चुनाव फैजाबाद की पांचों विधानसभा सीटों यहां तक कि भाजपा की प्रतिष्ठा की सीट अयोध्या विधानसभा भी उसके हाथ से निकल चुकी थी, तब एकमात्र रुदौली विधानसभा सीट ही थी जिस पर रामचन्द्र यादव ने बड़े कांटे के मुकाबले से जीत दर्ज कर भाजपा की लाज बचाई थी और इस बार शायद पार्टी ने इसीलिए रामचन्द्र यादव की उम्मीदवारी की घोषणा सबसे पहले कर दी। अन्य सीटों की अपेक्षा इस पर उम्मीदवारी को लेकर कोई विवाद भी नहीं है और पार्टी को लगता है कि राम ही करेंगे बेड़ा पार।
 
अब रामचन्द्र के इतिहास की हम बात करें तो रामचन्द्र यादव वर्तमान में रुदौली विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। रामचन्द्र यादव के राजनीतिक गुरु स्व. मित्रसेन यादव रहे। उन्होंने ही रामचन्द्र को सर्वप्रथम वर्ष 1998 में हुए उपचुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी से विधायक बनवाया। 
 
लेकिन वर्ष 2002 में रामचन्द्र यादव मित्रसेन यादव से बगावत कर अलग हो गए व वर्ष 2004 के उपचुनाव में दोबारा सपा से विधायक चुने गए। इसके उपरांत वे 2012 में भाजपा में शामिल हो गए व रुदौली विधानसभा चुनाव क्षेत्र, जो कि मुस्लिम बाहुल्य है, से तीसरी बार समाजवादी पार्टी के अब्बास अली रुश्दी को कड़े मुकाबले में मात्र 941 मतों से हराकर भाजपा की विजय पताका फहराई।
 
2012 के चुनाव में चौथे स्थान पर रही कांग्रेस को 13,574 वोट मिले थे और इस बार के चुनाव में सपा व कांग्रेस का गठबंधन हो गया है जिसके बाद भाजपा की राह और मुश्किल हो गई है। किंतु भाजपा के लिए राहत की बात यह है कि बसपा ने, जो कि पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर थी, इस बार इस विधानसभा से सशक्त मुश्लिम प्रत्याशी को टिकट दिया है, साथ ही बसपा के पूर्व घोषित प्रत्याशी सर्वजीत सिंह पार्टी छोड़ भाजपा में अपने समर्थकों सहित शामिल हो गए हैं। 
 
रामचन्द्र यादव का दावा है कि हमने काम किए हैं और हम जीतेंगे, जबकि प्रबल प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी रुश्दी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख