ramcharitmanas
✕

फैजाबाद में विधानसभा चुनाव की तैयारी

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (17:18 IST)
फैजाबाद। 17वीं विधानसभा चुनाव के अंतर्गत फैजाबाद जनपद के 5 विधानसभा क्षेत्रों अयोध्या, बीकापुर, गोसाईगंज, रुदौली व मिल्कीपुर विधानसभाओं में होने चुनाव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में लगा है।
वैसे तो यहां पर 5वें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। लेकिन जहां एक तरफ सभी राजनीतिक पार्टियां व उनके प्रत्याशी ताल ठोंककर चुनाव मैदान में तैयार होकर डट गए हैं, वहीं दूसरी तरफ जिले में चुनाव अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पुरई निर्वाचन प्रक्रिया को निर्भीक, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
 
इसी क्रम में कलेक्टोरेट सभागार में 50 मास्टर ट्रेनरों ने 50 ईवीएम मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया, साथ ही निर्देश जारी किया गया कि साकेत महाविद्यालय में 10 व 11 फरवरी को सभी 2,500 पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण होगा जिसके उपरांत 13 फरवरी को इसी महाविद्यालय में चुनाव में नियुक्त किए गए माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
 
इस बार के चुनाव को आयोग ने गंभीरता से लेते हुए मतदान वाले दिन मॉनिटरिंग सिस्टम निर्धारित किया है जिसके अंतर्गत सभी पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को आयोग के मो. नंबर 92231-66166 या 5196 पर अपना मोबाइल रजिस्टर्ड कराना होगा। मतदान के दिन कितना मतदान हो रहा है, कितने लोग लाइन में लगे हैं, इसकी सूचना आयोग के नंबर पर हर घंटे सूचित करना होगी। 

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

अगला लेख