Daily Horoscope
✕

उत्तरप्रदेश चुनाव : भाजपा ने सुभासपा को दीं 8 सीटें

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2017 (19:05 IST)
बलिया (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के पूर्वाचल में राजभर मतदाताओं के बीच प्रभावशाली मानी जाने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि भाजपा ने उनके दल को समझौते के तहत 8 सीटें दी हैं।
 
राजभर ने सोमवार को यहां बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा पार्टी की उत्तरप्रदेश इकाई के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने गत 21 जनवरी को सुभासपा को 8 सीट देने पर सिद्धांतत: सहमति दे दी है।
 
उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी मऊ जिले की मऊ सदर, बलिया जिले की बांसडीह, गाजीपुर जिले की जहूराबाद तथा जखनिया, कुशीनगर जिले की रामकोला, वाराणसी जिले की अजगरा, आजमगढ़ जिले की मेंहनगर तथा जौनपुर जिले की शाहगंज सीट से चुनाव लड़ेगी।
 
राजभर ने बताया कि वे खुद मऊ सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे। मऊ सदर सीट से बाहुबली मुख्तार अंसारी विधायक हैं। सपा ने इस सीट पर अल्ताफ अंसारी तथा बसपा ने मनोज राय को उम्मीदवार बनाया है।
 
उन्होंने बताया कि उनका बेटा अरविंद बलिया जिले की बांसडीह सीट से चुनाव लड़ेगा। बांसडीह में सपा ने पंचायती राज मंत्री राम गोविन्द चौधरी तथा बसपा ने शिवशंकर चौहान को उम्मीदवार बनाया है। राजभर ने दावा किया कि उनकी पार्टी और भाजपा का गठजोड़ पूर्वी उत्तरप्रदेश में अधिकांश सीटों पर चुनाव जीतेगा। (भाषा)
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख