Daily Horoscope
✕

एक रुपए और दो रुपए के नोट भी हुए चलन से बाहर!

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2017 (18:58 IST)
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपए के नोट को कानूनी रूप से अमान्य कर दिया था। इसके बाद देशभर में बैंकों के बाहर कतारें लग गई थीं। लोग नकदी के लिए परेशान होते रहे। नोटबंदी के दौरान केंद्र सरकार के रोज नए आदेशों से खासी परेशानियां हुईं  
इसके बाद बाजारों में नकदी किल्लत होने लगी। हालांकि सरकार के प्रयासों के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी, लेकिन फिर भी देश की जनता में एक डर-सा बैठ गया। नोटबंदी करने के पीछे यह तर्क दिया गया कि इससे कालाधन, आतंकवाद, भ्रष्टाचार खत्म होगा। अब सरकार की नोटबंदी के बाद आतंकवादी हमले और भ्रष्टाचार कितना खत्म हुआ यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन नोटबंदी के बाद अफवाहों का बाजार जरूर गर्म हुआ। 
 
खबरें आईं कि नकली 10 रुपए का सिक्का नकली बताकर दुकानदारों ने ग्राहकों से लेना बंद कर दिया। हालांकि सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया कि 10 रुपए चलन से बाहर नहीं किया गया है।  अगर कोई 10 रुपए का सिक्का लेने से मना करता है तो यह कानूनी रूप से अपराध है। 
 
ऐसी ही अफवाहें अब 1 रुपए और 2 रुपए के नोट को लेकर चल रही हैं। बाजार में 1 और 2 रुपए के नोट लेने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने 1 रुपए और 2 रुपए के नोटों के लिए कोई आदेश नहीं दिया है, लेकिन नोटबंदी के बाद बने असमंजस के माहौल में दुकानदार ग्राहकों से 1 और 2 रुपए के नोटों से लेने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि वैध मुद्रा को लेने से मना करना एक कानूनी अपराध है, लेकिन फिर भी अफवाहों के बाजार से लोगों को परेशानियां हो रही हैं।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख