Daily Horoscope
✕

बाल ठाकरे की जयंती पर शिवसेना ने मोदी पर कसा तंज

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2017 (18:51 IST)
मुंबई। बाल ठाकरे की जयंती पर प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए सहयोगी शिवसेना ने सोमवार को कहा कि दिवंगत नेता ने कभी भी 56 इंच का सीना नहीं दिखाया लेकिन देश के दुश्मन उनके नाम से ही डरते थे और वे नरेन्द्र मोदी के साथ उस वक्त खड़े थे, जब गोधरा दंगे के बाद भाजपा उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहती थी।
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में लिखा है कि गोधरा दंगे के बाद (पूर्व प्रधानमंत्री) अटल बिहारी वाजपेयी गुजरात के मुख्यमंत्री पद से मोदी को हटाने वाले थे लेकिन बाला साहब ने तब उनका साथ दिया था। उस वक्त मोदी का साथ देकर बाला साहब ने साहसिक काम किया।
 
ठाकरे की 91वीं जयंती पर शिवसेना ने कहा कि दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो ने अपने सीने का आकार कभी नहीं बताया लेकिन उनके नाम से ही पाकिस्तान और दुश्मन देश कांपते थे। वे अदृश्य ताकत थे जिससे चरमपंथी ताकतें हाशिए पर रहती थीं।
 
शिवसेना ने कहा कि देश दयनीय हालत में है और सत्तारुढ़ दल लोगों की समस्याओं पर बात नहीं कर रहा है और केवल नई घोषणाएं कर रहा है। (भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख