Hanuman Chalisa

उप्र चुनाव : छठे चरण में 160 करोड़पति, 126 पर आपराधिक केस

बुधवार, 1 मार्च 2017 (23:33 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में शनिवार को होने वाले छठे चरण के चुनाव में कुल 160 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 126 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।
यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्‍स (एडीआर) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में, छठे चरण के चुनाव में खड़े 78 सियासी दलों के सभी 635 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया। आज जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि 635 उम्मीदवारों में से 160 करोड़पति हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक बसपा के 49 उम्मीदवारों में से 35, भाजपा के 45 उम्मीदवारों में से 33, सपा के 40 उम्मीदवारों में से 28, कांग्रेस के 10 उम्मीदवारों में से छह, रालोद के 36 उम्मीदवारों में से आठ और 175 निर्दलीयों में से 23 ने एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है।
 
इस चरण में उतरने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के पास औसतन 1.59 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सर्वाधिक अमीर तीन उम्मीदवार बसपा से हैं। इनमें शाह आलम उर्फ गुड्डु जमाली की कुल संपत्ति 118 करोड़ रुपए है, उनके बाद विनय शंकर हैं जिनकी कुल संपत्ति लगभग 67 करोड़ रुपए है और तीसरे हैं एजाज अहमद जिनकी संपत्ति लगभग 52 करोड़ रुपए है।
 
एडीआर के मुताबिक कुल उम्मीदवारों में से 126 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। 109 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आपराधिक मामले हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक 229 उम्मीदवारों ने पांचवी और बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। 338 उम्मीदवार स्नातक या इससे अधिक पढ़े-लिखे हैं। 38 ने खुद को साक्षर बताया है जबकि तीन निरक्षर हैं। इस चरण में 60 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर रही हैं। (भाषा)
Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री योगी ने 'विश्व युवा कौशल दिवस' के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से चमका UP, कई राज्यों को पीछे छोड़ा

अगला लेख