Dhanteras
✕

भाजपा होती तो रामनवमी जुलूस पर नहीं फेंके जाते पेट्रोल बम

Updated: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (16:25 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में 19 तारीख को मतदान होना है जिसके चलते 17 को शाम 5 बजे से सभी जनसभाएं व जनसंपर्क रोक दिए जाएंगे जिसके चलते बुधवार को कानपुर के पनकी में भारतीय जनता पार्टी के योगी आदित्यनाथ पहुंचे व जनता से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि जो भी विकास आपको दिख रहा है उसमें अधिकतर ऐसी योजनाएं हैं, जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनाई गई हैं और भारतीय जनता पार्टी की जबसे सेंट्रल में सरकार आई है, तब से विकास ने और गति पकड़ी है।
वे यहीं नहीं रुके और उन्होंने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी क्या बात करेगी, उसका उदाहरण तो कैराना कांड और मुजफ्फरनगर दंगे हैं जिसे आप सब जानते हैं कि क्या हुआ था इन कांडों में। और तो और, सबसे खास बात तो यह है कि जहां मैं जनसभा कर रहा हूं, वहां से कुछ दूरी पर कल्याणपुर विधानसभा है जिसके विधायक समाजवादी पार्टी के हैं और वे विकास की बात कर जनता से वोट मांग रहे हैं।
 
लेकिन वे अच्छे से जानते हैं कि विकास को रफ्तार कब से मिली है। और तो और, मुजफ्फरनगर में हुए दंगे की जांच कमेटी दल में भी कल्याणपुर के विधायक को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिस प्रकार से कल्याणपुर के विधायक ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है, यह वे खुद जानते हैं। उन्होंने जिस प्रकार से जिम्मेदारी का जो निर्वहन किया है उसके चलते तो खुद विधायक को वोट नहीं मांगना चाहिए।
 
वे यहीं नहीं रुके और कहा कि कानपुर में रामनवमी के जुलूस पर पेट्रोल बम व गरम पानी फेंका जाता है, तब उत्तरप्रदेश सरकार को क्यों नहीं दिखता है? अगर उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होती और ऐसा करने के लिए कोई सोचता तो उसकी सरकार करने से पहले उनके मंसूबों को ही कुचलकर रख देती। हम आपसे वादा करते हैं कि अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तरप्रदेश में बनती है तो जितने भी दंगाई हैं उन्हें चिन्हित कर सबसे पहले उन्हें सबक सिखाने का काम करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि इस समय उत्तरप्रदेश में सिर्फ जंगलराज है और कुछ भी नहीं। उत्तरप्रदेश की जनता ने इस बार जंगलराज खत्म करने का मन बना लिया है। इसका उदाहरण यह है कि प्रथम व दूसरे चरण के मतदान के बाद से विरोधियों के होश उड़े हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि मुझे बहुत दुख होता है कि उत्तरप्रदेश दिन-प्रतिदिन अपनी पहचान खोता जा रहा है और मैं कभी-कभी सोचता हूं कि अगर यही हालात बने रहे तो 20-25 वर्षों बाद बहुसंख्यकों का क्या होगा? उन्होंने एक बार फिर कानपुर की जनता से अपील करते हुए कहा की 14 वर्षों से आपने सपा-बसपा व अन्य को मौका दे प्रदेश का हाल देख लिया है, अब एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को मौका दें। फिर देखें कि उत्तरप्रदेश विकास के पथ पर कितनी तेजी के साथ अग्रसर होता है।
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

अगला लेख