Hanuman Chalisa

प्रदेश पर राज वही करेगा जिसे पूरब का साथ मिलेगा

संदीप श्रीवास्तव
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (19:53 IST)
शायद यह बात कहने व सुनने में थोड़ी अटपटी-सी लग रही होगी कि भला पुरे प्रदेश में तो 403 विधानसभा सीटें हैं जबकि पूर्वी 10 जिलों में केवल 61 सीटें तो ये कैसे प्रदेश की सत्ता की चाबी हो सकती है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं। ये तो पिछले एक दशक में हुए दो बार के चुनावी आंकड़े बता रहे हैं।
वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर मऊ, बलिया, सोनभद्र व भदोही जिलों में 61 विधानसभा सीटें हैं। इन सभी विधानसभा सीटों में से जिस भी राजनीतिक दल को 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें मिलीं। उत्तरप्रदेश में सत्ता उसके हाथ में आई है। बीते दस वर्षों में दो विधानसभा चुनाव हुए उनके परिणाम के अनुसार 2007 के विधानसभा चुनाव में इन दस जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी को 36 सीटें मिली थीं। इसका प्रतिशत लगभग 60 था। 
 
समाजवादी पार्टी को 16 सीटें हासिल हुईं। भाजपा को मात्र 5 सीटें ही मिलीं। कांग्रेस का तो खाता ही नहीं खुला। इसका परिणाम यह हुआ कि प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी। मायावती मुख्यमंत्री बनीं। इनका कार्यकाल ख़त्म होने पर 2012 का दूसरा चुनाव हुआ। 
 
इसमें वर्तमान में प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को 65 प्रतिशत का फायदा हुआ और उसे 39 सीटें मिली थीं, वहीं बहुजन समाज पार्टी को केवल 8 सीटें व भाजपा को मात्र 5 सीटें मिलीं। कांग्रेस को जरूर 4 सीटों का फायदा हुआ। इसके बाद प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार समाजवादी पार्टी की बनी। यह कहना गलत नहीं होगा कि पूरब के 10 जिलों की 61 सीटें ही सत्ता के भाग्य का फैसला करेंगी। इस चुनाव में भाग्य किसका साथ देता है, इसका पता तो 11 मार्च को ही चलेगा।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख