Daily Horoscope
✕

हम कसम नहीं खाते, विकास करते हैं : साध्वी निरंजन ज्योति

Updated: शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (10:50 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और फतेहपुर से भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था को लेकर समाजवादी सरकार के दावों की पोल खुल गई है जबकि भाजपा सौगंध की सियासत नहीं, विकास करती है।
 
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मैं वाराणसी में थी और बिजली खूब जा रही थी। हम कसम की सियासत नहीं, विकास करते हैं।
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बिजली को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक एक दूसरे पर जमकर वार पलटवार कर रहे है। अखिलेश ने तो प्रधानमंत्री को गंगा की कसम खाने की भी चुनौती दे दी कि वो बताएं वाराणसी को 24 घंटे बिजली मिल रही है या नहीं।
 
उप्र में सपा सरकार पर निशाना साधते हुए साध्वी ने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार ने पक्षपात किया है, उसका खुलासा करना जरूरी है। वह नकाब हटाना है। विकास को एक आंख से नहीं देखा जा सकता। सभी का विकास जरूरी है। कब्रिस्तान के लिए पैसा दिया जा रहा है तो श्मशान के लिए भी दिया जाना चाहिए।
 
चुनावों में भड़काऊ भाषा के इस्तेमाल पर साध्वी ने कहा, 'भाजपा हमेशा से विकास के मुद्दे पर लड़ी है लेकिन विकास से भटकाने वालों को जवाब देना जरूरी है। कटाक्ष का जवाब देना जरूरी है। विकास नहीं करने वाले ही ध्यान भटकाने वाली राजनीति कर रहे हैं।'
 
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान से किनारा करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, 'साक्षीजी का बयान उनका व्यक्तिगत है, मैं उस पर टिप्पणी नहीं करूंगी।' साक्षी महाराज ने कथित तौर पर कहा था कि कब्रिस्तान होने ही नहीं चाहिए और हर किसी का दाह संस्कार किया जाना चाहिए।
 
भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में एक भी मुसलमान उम्मीदवार नहीं उतारने के सवाल पर साध्वी ने कहा कि पार्टी को कहीं कोई उम्मीदार नहीं दिखा सीट जीतने वाला।
 
उन्होंने कहा कि हम सही मायनों में धर्म निरपेक्ष हैं। सबके साथ और विकास की बात करते हैं। जिन लोगों ने देश और प्रदेश में सांप्रदायिकता का रंग दिया वह सपा, कांग्रेस और बसपा हैं। भाजपा की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश में सरकार की कमान कौन संभालेगा? इस सवाल पर साध्वी ने कहा कि भाजपा में चेहरों की कमी नहीं है। पार्टी जिसे जिम्मेदारी देगी, वह निभाएगा। (भाषा) 
 
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख