Daily Horoscope
✕

कोलकाता में जाली नोट जब्त, पांच गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (10:44 IST)
कोलकाता। शहर के तटीय क्षेत्र में गुरुवार को एक मोबाइल फोन खरीदने की कोशिश कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो हजार रुपए के नकली नोट जब्त किए गए जिनका मूल्य 56 लाख 74 हजार रुपए है।'
 
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) विशाल गर्ग ने संवाददाताओं को बताया कि ये नकली नोट भारतीय स्टेट बैंक के स्टिकर वाले बंडलों में लिपटे थे। पांच लोग गुरुवार दोपहर वाटगुंग इलाके से एक मोबाइल फोन खरीदने की कोशिश कर रहे थे। नोटों को लेकर शक पैदा होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया। 
 
जिसके बाद मनुवर मुल्ला (29) उर्फ उज्जल, अबुल कलाम आजाद (37) उर्फ सूरज, शेख इकलाश अहमद (29), बालाई मंडल (23) उर्फ जॉय और सैयद रेहान (27) को गिरफ्तार किया।
 
गर्ग ने बताया, 'दुकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया उसे फोन खरीद रहे उस आरोपी द्वारा दिए गए नोटों को देखने पर शक हुआ। इसके बाद उससे कहा-सुनी हो गई। पुलिस की एक टीम ने उस जगह पर पहुंचकर पांच आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और नकली नोटों को जब्त किया।' (भाषा) 
 
 
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख