Govardhan puja
✕

'रोड शो' पर बोले मोदी, ऐसा जनसैलाब जीवन में कभी नहीं देखा

Updated: रविवार, 5 मार्च 2017 (22:59 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के सामने सिर झुकाकर नमन करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मैदान में दूसरे 'रोड शो' का समापन के बाद सभा को संबोधित किया और कहा कि काशी वासियों ने आज कल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रोड शो की सफलता से गद्‍गद्‍ मोदी ने कहा कि ऐसा जनसैलाब उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा और न महसूस किया। वाराणसी के सांसद मोदी ने यहां पुलिस लाइन से "रोड शो" करते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मैदान में समापन किया। सभा स्थल से कुछ दूरी पर मलदहिया चौराहे पर स्थित पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर अपनी गाड़ी से सिर झुकाकर नमन कर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। मलदहिया चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ खेल मैदान में परिवर्तन संकल्प रैली स्थल पहुंचे।
 
प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा मार्ग के लगभग पूरे रास्ते में जगह-जगह सैकड़ों लोग उनके स्वागत के लिए खड़े थे। मलदहिया चौराहे पर हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता एवं उनके चाहने वाले मौजूद थे, जो "मोदी-मोदी" के नारे लगा रहे थे। अपने प्रधानमंत्री को करीब से देखने के बड़ी संख्या में लोग दोपहर से उनके सड़कों के खड़े प्रतीक्षा कर रहे थे।
 
मोदी दिल्ली से विशेष विमान से निर्धारित दोपहर ढाई बजे की बजाये चार बजे के बाद बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर से वाराणसी पुलिस लाइन पहुंचे तथा लगभग साढ़े चार बजे काले रंग की खुली गाड़ी और चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोड शो की शुरूआत की। यात्रा मार्गों के किनारे स्थित ऊंची इमारतों पर जगह-जगह पुलिसकर्मी उतैनात किये गए थे तथा काफिले के चारों ओर स्थानीय एवं केंद्रीय पुलिसकमियों ने सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था।
 
पुलिस लाइन से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मैदान के रैली स्थल पहुंचने के दौरान वाराणसी के सांसद श्री मोदी का काफिला पांडेपुर चौराहा, हुकुलगंज होते हुए वरुणा नदी पार कर चौकाघाट, तेलियाबाग, पटेल धर्मशाला, सिंह मेडिकल अस्पताल चौराहा, मलदहिया स्थित सरदार पटेल चौराहे होते हुए रैली स्थल पहुंचा।
 
इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की लाखों जनता दर्शन किया। रोड शो के दौरान उमड़े जनसैलाब और उनका अपार जोश एवं उमंग साफ तौर पर देखने को मिला। काफीले में हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक चल रहे हैं, जो 'मोदी-मोदी, हर-हर मोदी घर-घर मोदी' के नारे लगा रहे थे। बड़ी संख्या में लोग शंख, ढोल-नगाड़े, फूलों के साथ उनका जोदार स्वागत किया है। काफीले के दौरान हर जगह भगवा झंडा दिखाई दे रहा था। लोग भगवा रंग की भाजपा लिखा और कमल निशान वाली टेपी पहने हुए थे।
 
अपने सांसद एवं प्रधानमंत्री का एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा मार्गों के दोनों तरफ एवं मकानों की छतों पर खड़े हुए थे। चौका घाट के पास सैकड़ों लोग फ्लाई ओवर पर खड़े उनकी एक छलक पाने को बेकरार नजर आये। लगभग पूरे यात्रा मार्ग पर लोग उन पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत कर रहे थे और श्री मोदी फूलों की बारिश कर रहे थे। मोदी लगभग पूरे रास्ते जनता की ओर पुष्प उछाल कर जनता का उत्साह बढाते रहे, तो कही हाथ हिलाकर एवं नमस्कार की मुद्रा में लोगों का अभिवादन कर रहे थे। (वार्ता)
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख